फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amidst assembly election Congress leader Rahul Gandhi Ghoghadipur village Karnal

राहुल गांधी पहुंचे करनाल: अमेरिका में मिले 'दोस्त' से किए वादे को पूरा किया, तड़के पहुंचे घोघड़ीपुर गांव

Fri, 20 Sep 2024 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 10:52 AM IST
सार

राहुल गांधी अमेरिका में घोघड़ीपुर के रहने वाले अमित से मिले थे। वहीं उन्होंने वादा किया था कि वे भारत आकर अमित के परिवार से मिलेंगे।

विज्ञापन
Amidst assembly election Congress leader Rahul Gandhi Ghoghadipur village Karnal
करनाल पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने अमेरिका यात्रा के दौरान मिले अमित के घर पर पहुंचकर उसके परिजनों से वीडियो कॉल पर उसकी बात कराई। अमित अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर गए थे, वहां पर घोघड़ीपुर गांव का अमित कुमार उनसे मिलने आया था, वह सड़क दुर्घटना में घायल था। अमित ने राहुल गांधी से भारत पहुंचकर अपने घर आने की बात कही थी। उससे किया वादा निभाने के लिए शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक राहुल गांधी करनाल जिले के घरौंडा विधान सभा क्षेत्र के घोघड़ीपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस को भी कुछ समय पहले ही सूचना मिली तो आनन फानन में घोघड़ीपुर गांव व रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था की गई। यहां परिजनों से मिलकर, उन्हें सभी तरह की आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाने के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली के लिए चले गए। इससे पहले राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर पहुंचे, उनसे चुनावी संबंधी बातचीत भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed