फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ambika Soni, nomination, Sunil Jakhar, Congress leader Punjab

अंबिका सोनी के नॉमिनेशन में नहीं पहुंचे नाराज सुनील जाखड़

Tue, 31 May 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 31 May 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
Ambika Soni, nomination, Sunil Jakhar, Congress leader Punjab
पंजाब कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ अन्य नेताओं के साथ - फोटो : amar ujala
पूर्व सीएलपी लीडर और मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ की नाराजगी कांग्रेस केलिए चिंता का सबब बन सकती है। राज्यसभा का टिकट न मिलने से नाराज जाखड़ सोमवार को अंबिका सोनी के नामांकन में भी नहीं पहुंचे। जबकि, वह चंडीगढ़ में ही थे। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सफाई दी कि कोई नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले प्रदेश में बड़े फेरबदल के समय हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा केसाथ-साथ जाखड़ को भी सीएलपी लीडर के पद से हटा दिया था। तब माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है।
विज्ञापन


पंजाब से अंबिका, जाखड़ और कपिल सिब्बल का नाम चल रहा था, लेकिन हाईकमान ने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी की करीबी अंबिका को तरजीह दी। जिससे नाराज जाखड़ नामांकन में नहीं पहुंचे, जबकि दिल्ली से लेकर पंजाब के सभी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ चंडीगढ़ स्थित गुरकीरत सिंह के निवास पर उनके भाई हरकीरत सिंह के निधन पर शोक जताने जरूर गए थे। जाखड़ ने ही कैप्टन को प्रधानगी दिलवाने को मुहिम चलाई थी, पर कैप्टन उन्हें कुछ नहीं दिला सके। इस बारे में पूछे जाने पर कैप्टन ने कहा कि अगर कोई नाराजगी होती तो जाखड़ उन्हें बताते।

जाखड़ के लिए कोशिश की गई थी, लेकिन आखिरी फैसला हाईकमान का था। हाईकमान जाखड़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगा। किससे क्या काम लेना है, यह हाईकमान ने तय करना है।

कैप्टन ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत खराब है। माता चंद कौर की हत्या, संत रंजीत सिंह ढडरियांवाले पर कातिलाना हमला, एक कांस्टेबल की हत्या जैसी घटनाएं इसकी गवाह हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पंचायतों को बर्तन, सिलाई मशीनें, गैस स्टोव बांटने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि लोगों में बहुत गुस्सा है।


कांग्रेस ने 546 मंडियों का दौरा कर किसानों के हालात जाने हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दों को लेकर पार्टी राज्यपाल को मांगपत्र दे चुकी है, पर कुछ नहीं हुआ। वह भाजपा से जुड़े हैं, उन्हें पंजाब के हालात दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed