फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ambala mp ratan lal kataria writes a song in praise of prime minister narendra modi

PM मोदी की तारीफ में भाजपाई सांसद ने लिखा एक गीत, आप भी सुनिए

Mon, 02 Jan 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला) Updated Mon, 02 Jan 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
ambala mp ratan lal kataria writes a song in praise of prime minister narendra modi
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में भाजपा के सांसद ने एक गीत लिखा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह सुनाया तो खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन


‘नोटबंदी का फैसला म्हारे दिल को भा ग्या रै, घोटालेबाजों का इलाज करने नरेंद्र मोदी आ ग्या रै’। यह बोल हैं अंबाला के सांसद रत्न लाल कटारिया द्वारा लिखे जा रहे गीत के। यह गीत उन्होंने खुद कालका स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान सुनाए।

उन्होंने बताया कि निफ्ट के बाद जल्द ही पंचकूला में मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि देशहित में कैशलेश ट्रांजेक्शन ही करें, ताकि भ्रष्टाचार तथा कालाबाजारी पर रोक लग सके।
विज्ञापन

कटारिया ने कांग्रेस और राहुल पर जमकर किए वार

ambala mp ratan lal kataria writes a song in praise of prime minister narendra modi
अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया
कटारिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अंबाला लोकसभा के सभी विकास कार्य हुड्डा और सैलजा की गुटबाजी की भेंट चढ़ गए। पूर्व सीएम हुड्डा बरवाला-यमुनानगर हाईवे का केवल 10 किलोमीटर टुकड़ा बनवाने के लिए एनओसी नहीं ले पाए थे।

जबकि भाजपा सरकार ने एनओसी लेकर निर्माण शुरू भी करा दिया है। यही नहीं अब हरियाणा की जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की शुरुआत पंचकूला से की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक फ्यूज बल्ब की तरह हैं। अच्छा है कि कांग्रेस में उनको ही बार-बार आगे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed