{"_id":"4f91ebd517ea821da4bd168e3b837a0b","slug":"ambala-mla-vinod-sharma-kumari-sailja-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सियासत पर टिकी प्रदेश की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सियासत पर टिकी प्रदेश की निगाहें
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Mar 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला शहर से विधायक विनोद शर्मा की सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बनी दूरी ने अंबाला के कांग्रेसियों को संशय में डाल दिया है।
विज्ञापन
अंबाला में कांग्रेस के दो गुट पहले से ही हैं। एक गुट कुमारी सैलजा का है। जबकि दूसरा गुट विनोद शर्मा का है। इस समय दोनों गुटों के कांग्रेसी संशय में हैं।
कुमारी सैलजा पहले ही राज्य सभा में एंट्री कर चुकी हैं और विनोद शर्मा के लगातार विधानसभा सत्र में न पहुंचने से कई सवाल पैदा हो गए हैं।
राजनीतिक हलकों में विनोद शर्मा के कांग्रेस से दूरी बनाने की चर्चा ने नए समीकरण बना दिए हैं। इसी बीच नौै मार्च को कुरुक्षेत्र में जनचेतना महायज्ञ के नाम से विनोद शर्मा की रैली है।
विज्ञापन
इस रैली को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। रैली में अंबाला के कांग्रेसी कितनी संख्या में पहुंचेंगे इस बात पर सवालिया निशान है।
विनोद शर्मा के नजदीकी इस मामले में कुछ कहने की हालत में नहीं हैं, क्योंकि उन्हें भी अभी तक विनोद शर्मा की तरफ से कोई संकेत नहीं मिला है।
28 फरवरी को अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज ने सदन में चुटकी लेते हुए विनोद शर्मा के नाम का जिक्र हुड्डा के सामने किया था, लेकिन उस समय सीएम हुड्डा ने यह कहकर बात खत्म कर दी थी कि किसानों की सहमति के आधार पर अंबाला में आईएमटी बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं लिया सीएम का नाम
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नौ साल के राजनीतिक सफर में हर समय साथ रहने वाले विनोद शर्मा के हाव-भाव अब बदल गए हैं। दोनों नेताओं के बीच यह तल्खी क्यों है।
इसका कारण किसी को नहीं पता, लेकिन हरियाणा की सियासत इस समय गर्म है। बढ़ी दूरियों के संकेत रविवार को रादौर में हुई पब्लिक मीटिंग में साफ नजर आए।
यहां विनोद शर्मा ने अपने भाषण में हुड्डा सरकार के बारे में किसी तरह का कोई जिक्र तक नहीं किया।