फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   amartha express engine separation from coaches on jalandhar railway station

बीच ट्रैक दो हिस्सों में बंटी अमरनाथ एक्सप्रेस, हजारों जिंदगियां बचीं

Mon, 16 May 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 16 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
amartha express engine separation from coaches on jalandhar railway station
जालंधर स्टेशन पर डिब्बों से अलग हुआ अमरनाथ एक्सप्रेस का इंजन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में रेलवे स्टेशन पर बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बच गया, नहीं तो हजारों जिंदगियां चली जातीं। दरअसल, कैंट रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, क्लीपिंग टूट गई और इंजन डिब्बों से अलग हो गया। गनीमत रही कि अभी ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन


क्लीपिंग टूटने के बाद इंजन काफी आगे जाकर रुका। जब ट्रेन रवाना हुई तो ड्राइवर को लगा कि प्रेशर कम हो गया है। बाहर झांककर देखा तो इंजन चल रहा था और डिब्बे काफी पीछे थे। इंजन डिब्बों से अलग होकर काफी आगे निकल चुका था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ब्रेक लगाई और उतरकर सवारियों से बातचीत की कि वे घबराएं नहीं।
विज्ञापन


ड्राइवर ने इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी। खबर मिलते ही रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और नई क्लीपिंग लगाकर करीब 25 मिनट बाद ट्रेन को जम्मू के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed