फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarnath Yatra from Baltal stopped after Violent skirmish

झड़प के बाद बालटाल से अमरनाथ यात्रा रोकी

Fri, 18 Jul 2014 11:40 PM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 18 Jul 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra from Baltal stopped after Violent skirmish

घोड़े-पालकी और भंडारे वालों के बीच शुक्रवार सुबह हुई झड़प के बाद बालटाल से श्री अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। घोड़े-पालकी वालों ने लंगर समितियों पर पथराव किया और पंद्रह भंडारों में घुसकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


दोमेल और बालटाल में लगे कई लंगरों में आग भी लगा दी गई। इस घटना में लगभग दो दर्जन भंडारे वाले और श्रद्धालु जख्मी हो गए। घटना के बाद बालटाल में सभी लंगर बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बालटाल स्थित लंगर समितियों के सदस्यों ने बताया कि वीरवार को भंडारे के एक सदस्य की घोड़े वाले के साथ कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मामला ठंडा पड़ गया। लेकिन रात करीब एक बजे घोड़े वाले सरहंद भंडारे से उनके तीन सदस्यों को उठाकर ले गए और उनसे मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोड़े और पालकी वालों ने पथराव किया

Amarnath Yatra from Baltal stopped after Violent skirmish

रात को विवाद काफी बढ़ गया। रात में दोनों पक्षों ने निर्णय लिया कि जिला प्रशासन जो फैसला सुनाएगा वो उन्हें मंजूर है। शुक्रवार सुबह सात बजे घोड़े और पालकी वालों ने पवित्र गुफा तक जाने से मना कर दिया।

उसके बाद घोड़े और पालकी वालों ने भंडारे वालों पर पथराव शुरू कर दिया और दस से पंद्रह भंडारों में घुसकर तोड़फोड़ की। पथराव में लगभग दो दर्जन लोग जख्मी हुए। दोमेल और बालटाल के कई लंगरों में कश्मीरियों ने आग भी लगा दी।

बालटाल में बढ़ता तनाव देख जिला प्रशासन ने वहां पर सीआरपी और जे एंड के पुलिस तैनात कर दी। यात्रा रोक दी गई। कई यात्रियों को मनीग्राम में रोक दिया गया।

एक से दस भंडारों को फूंक दिया गया

Amarnath Yatra from Baltal stopped after Violent skirmish

लंगर समिति के सदस्य नीरज कुमार ने बताया कि अलीगढ़, बटाला, मलोट, टोहाणा और सरहंद समेत पंद्रह भंडारों में तोड़फोड़ की गई। कुर्सियां और अन्य सामान तोड़ दिया।

श्रद्धालुओं के खाने के लिए बनाकर रखे गए सामान को भी नष्ट कर दिया गया। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार देर शाम विवाद फिर भड़क गया। जिसके बाद बालटाल कैंप में स्थित एक से दस भंडारों को फूंक दिया गया।

नौ और भंडारों में तोड़फोड़ की गई। तनाव के दौरान करीब 3000 श्रद्धालु सीआरपी कैंप में पनाह लिए हुए हैं। जिन कमेटियों के भंडारे फूंक दिए गए, उनके सदस्य भी इसी कैंप में रुके हैं।

गृहमंत्री से मिले एसएबीएलओ सदस्य

Amarnath Yatra from Baltal stopped after Violent skirmish

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के महासचिव राजन गुप्ता ने कहा कि बालटाल में भंडारे वालों के साथ जो घटना घटी है, उसे लेकर उनका एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला है। गुप्ता ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ ने फोन कर जेएंडके के सीएम को इस विवाद को खत्म करने के लिए कहा।

साथ ही जेएंडके डीजीपी को आदेश दिए कि बालटाल में चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण निपटाए और वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करे। उन्होंने कहा कि बालटाल का माहौल खराब होता जा रहा है।

जेएंडके पुलिस अंदर खाते घोड़े-पालकी वालों के साथ है, जो उन्हें कुछ नहीं कह रही है। वहां की कानूनी व्यवस्था बहुत बिगड़ चुकी है। सीआरपी लगा दी गई है, लेकिन वो भी ज्यादा कुछ नहीं कर पा रही है। गुप्ता ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि दोमेल में लगे लंगरों में कश्मीरियों ने आग लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed