{"_id":"1bb21f47cc9f0457dfff049a955950ff","slug":"amarnath-yatra-from-2-july-65-anchor-committees-registered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से, 65 लंगर कमेटियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से, 65 लंगर कमेटियों ने कराया पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन (सबलो) की बैठक रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित शिव मानस मंदिर में हुई। अध्यक्षता सबलो के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने की।
विज्ञापन
सबलो के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि 2 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के निर्देशानुसार सबलो के सदस्य संगठनों ने अपना पंजीकरण कराया। श्राइन बोर्ड में आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च है।
विज्ञापन
बैठक में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ की भंडारा समितियों ने भंडारे के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। पंजीकरण के प्रभारी विजय मेहरा ने बताया कि रविवार को पहले दिन 65 भंडारा कमेटियों ने पंजीकरण कराया। हरियाणा में तनाव के चलते हरियाणा और दिल्ली के सदस्य नहीं पहुंच पाए। सभी भंडारा कमेटी के आवेदन पांच मार्च से पहले श्राइन बोर्ड को जमा कराने होंगे। ताकि भंडारा कमेटियों को अनुमति मिल सके।
विज्ञापन
2005 में हुआ सबलो का गठन
यात्रा के दौरान भंडारा सुचारु रुप से आयोजित करने के लिये 2005 में सबलो का गठन किया गया। जिसमें समूचे उत्तर भारत सहित गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के करीब 116 संगठन सदस्य हैं।
यहां लगेगा बाबा बर्फानी का लंगर
हर साल सबलो द्वारा मान्यता प्राप्त भंडारा कमेटियां शेषनाग, बालटाल, दुमेल, गुफा, पंचतरणी, बराडी मार्ग, संगम, केलनार, पोशपत्थरी, जोजीपाल, पिस्सूटाप, नागाकोटि, चंदनबाड़ी, नोनवान में भंडारा लगाती हैं।