{"_id":"68638b98049e1acc750d8858","slug":"amarnath-yatra-51-types-of-sweets-gauri-shankar-sevadal-s-bhandara-camp-is-ready-in-baltal-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी को लगेगा 51 प्रकार के मिठाइयों का भोग, बालटाल में गौरी शंकर सेवादल का भंडारा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी को लगेगा 51 प्रकार के मिठाइयों का भोग, बालटाल में गौरी शंकर सेवादल का भंडारा शिविर
Tue, 01 Jul 2025 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:48 PM IST
सार
अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से होगी लेकिन गौरी शंकर सेवादल की ओर से भंडारा शुरू कर दिया गया है। गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार शर्मा निक्कू ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा में लगे फौजी जवान, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, भंडारा लगाने के लिए आई अन्य भंडारा कमेटियों के पदाधिकारियों और सेवादारों के लिए भी भंडारा चल रहा है।
विज्ञापन
बालटाल में भंडारा शिविर में सजीं मिठाइयां
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा के लिए शहर की धार्मिक संस्था गौरी शंकर सेवादल का बालटाल में शिविर बनकर तैयार हो गया है। यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। शिविर में स्टाल ऐसा सजाया गया है जैसे विवाह शादियों में तैयार किया जाता है। बाबा बर्फानी को 51 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगेगा।
मिठाइयां तैयार की जा रही है। कुछ मिठाइयां तैयार हो गई है। इनमें कलाकंद, मिल्ककेक, बरफी, रसगुल्ले, गुलाबजामुन, चमचम, चंद्रकला, गुजिया, घेवर, पिन्नी, पेड़ा, घीया की बर्फी, डोडा बर्फी, रसमलाई, तिलगुग्गा, बालूशाही, बूंदी लड्डू, बेसन लडडू, तिरंगा लड्डू सहित अन्य मिठाइयां बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाइयां तैयार की जा रही है। कुछ मिठाइयां तैयार हो गई है। इनमें कलाकंद, मिल्ककेक, बरफी, रसगुल्ले, गुलाबजामुन, चमचम, चंद्रकला, गुजिया, घेवर, पिन्नी, पेड़ा, घीया की बर्फी, डोडा बर्फी, रसमलाई, तिलगुग्गा, बालूशाही, बूंदी लड्डू, बेसन लडडू, तिरंगा लड्डू सहित अन्य मिठाइयां बन रही हैं।
विज्ञापन
तीन जलाई से शुरू होगी यात्रा
यात्रा तीन जुलाई से होगी लेकिन गौरी शंकर सेवादल की ओर से भंडारा शुरू कर दिया गया है। गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार शर्मा निक्कू ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा में लगे फौजी जवान, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, भंडारा लगाने के लिए आई अन्य भंडारा कमेटियों के पदाधिकारियों और सेवादारों के लिए भी भंडारा चल रहा है। हमारा जत्था पहले ही पहुंचकर शिविर तैयार कर लिया है। अभी हर रोज 500 लोगों के लिए लंगर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन