फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarnath yatra 2017 starting date released, submit documents till 15 march

अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, इस तारीख तक जमा कराएं डोक्यूमेंट्स

Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2017 starting date released, submit documents till 15 march
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो तैयारी में जुट जाइए। यात्रा शुरू होने की तारीख जारी हो गई है, साथ ही डोक्यूमेंट्स भी जमा कराएं। साल 2017 की अमरनाथ यात्रा 29 जून से सात अगस्त तक जारी रहेगी। इस वर्ष बालटाल में संस्था के शिविर में नया शेड लगाया जाएगा।
विज्ञापन


शिव पार्वती सेवादल के प्रधान राजेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए शिव पार्वती सेवादल की सोमवार को सेक्टर-26 के सत्संग भवन में जनरल बॉडी बैठक हुई। बैठक में महाशिवरात्रि आयोजन पर भी चर्चा  की गई। इस अवसर पर संस्था का कलेंडर का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि बैठक से पहले भक्तों ने कीर्तन किया। संस्था की ओर से दोमेल बालटाल में अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से यह 11 वां आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मार्च तक जमा कराए डोक्यूमेंट

amarnath yatra 2017 starting date released, submit documents till 15 march
amarnath yatra - फोटो : file photo
बैठक में डेराबस्सी, कालका, रायपुर रानी, मोहाली, पंचकूला चंडीगढ़ सहित आसपास के इलाकों से लोग शामिल हुए। इसमें सेवादारों की सूची बनाई गई है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को बैठक में कहा कि जिन जिन यात्रियों और सेवादारों को श्री अमरनाथ यात्रा केलिए जाना है वे 15 मार्च तक डाक्यूमेंट शिव पार्वती सेव दल कार्यालय में जमा करा दें।

साथ ही सभी लोगों को यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की गई। सभी भक्तों को कहा गया कि जिन भक्तों को यात्रा पर जाना है उन्हें सैर करना शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यात्रा की तिथि के अलावा यात्रा के लिए क्या क्या डाक्यूमेंट लगेगा इसके बारे में जानकारी दे दी  गई है।

साथ ही इस बार के यात्रा में बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए संस्था की ओर से क्या क्या सुविधाएं दी जा सकती हैं इस पर भी चर्चा की गई। राजेंद्र सिंह सामंत ने कहा कि इस वर्ष यात्रा के शिविर के लिए नया शेड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed