{"_id":"5bfa7805bdec224176131113","slug":"amarinder-singh-sought-the-personal-intervention-of-nitin-gadkari-for-clearance-of-road-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क परियोजनाओं की मंजूरी के लिए अमरिंदर सिंह ने नितिन गडकरी से की हस्तक्षेप की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क परियोजनाओं की मंजूरी के लिए अमरिंदर सिंह ने नितिन गडकरी से की हस्तक्षेप की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 Nov 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित ऐतिहासिक नगरों- सुल्तानपुर लोधी, बटाला और श्री डेरा बाबा नानक जी के सड़क प्रोजेक्टों की जल्द मंजूरी के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से निजी दखल देने की मांग की है। गुरु जी का 550वां प्रकाश पर्व नवंबर, 2019 में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्टों से संबंधित पंजाब सरकार की विनती को स्वीकृत करने के लिए वह केंद्र सरकार के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब के लिए श्रद्धालुओं के सुगम तरीके से पहुंचने व करतारपुर के लिए रास्ता खोलने के लिए वह विशेष तौर पर आभारी हैं।
विज्ञापन
इन धार्मिक नगरों के ऐतिहासिक महत्व के मद्देनजर कैप्टन ने सुल्तानपुर लोधी, बटाला, श्री डेरा बाबा नानक जी और गुरदासपुर में सड़कों का स्तर सुधारने के लिए केंद्रीय सड़क फंड (सीआरएफ) के तहत अतिरिक्त 150 करोड़ रुपये का अनुदान देने की भी मांग की है। मुख्यमंत्री ने 260 करोड़ की अनुमानित लागत से 21.300 किलोमीटर का हिस्सा आरडी 16.800 से 38.100 तक, जो इस समय 10 मीटर कैरीवेज के साथ टू-लेन है, को फोर-लेन करने की भी केंद्रीय मंत्री से मांग की।
विज्ञापन
यह रास्ता जालंधर-कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी एनएच-703 का हिस्सा है। यह महत्वपूर्ण राजमार्ग है, जो पवित्र नगर सुलतानपुर लोधी को बाकी पंजाब के साथ जोड़ता है। इस राजमार्ग (0.0 से 16.800) तक का विशेष हिस्सा पहले ही फोर-लेन है और यह एक गोलाकार सड़क कपूरथला नगर का बाईपास है, लेकिन भीड़भाड़ की की संभावना के मद्देनजर 21.300 किलोमीटर का हिस्सा फोर-लेन करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने गडकरी को यह भी बताया कि श्री डेरा बाबा नानक जी में करतारपुर रास्ता खोलने के एलान के मद्देनजर इसे बटाला के साथ फोर-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिये जोड़ा जाना चाहिए, ताकि संगत इस छोटे रास्ते से करतारपुर साहिब जाने में समर्थ हो सके।
तरनतारन-कपूरथला मार्ग को एनएच घोषित करने की मांग
मुख्यमंत्री ने तरनतारन-गोइंदवाल साहिब-कपूरथला सड़क मार्ग को तुरंत राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने पर भी जोर डाला है, क्योंकि यह श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित है और सुल्तानपुर लोधी को अमृतसर से जोड़ता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के पत्र नंबर एनएच-14012 /2/2015 -पी और एम, दिनांक 6 नवंबर 2017 में पहले ही इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है।