फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder Singh Said Congress made a big mistake by declaring CM on caste basis

पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- जाति के आधार पर सीएम का एलान कर कांग्रेस ने की बड़ी गलती, सिद्धू ज्यादा दिन चुप नहीं बैठेगा

Tue, 08 Feb 2022 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 10:11 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर सीएम चेहरे का एलान कर कांग्रेस ने बड़ी गलती कर दी है। सिद्धू ज्यादा दिन चुप नहीं बैठेंगे और वह बड़ा सियासी धमाका कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Amarinder Singh Said Congress made a big mistake by declaring CM on caste basis
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जाति के आधार पर मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर एक बड़ी गलती की है। जबकि सीएम पद के उम्मीदवार का चयन योग्यता व अयोग्यता के मापदंडों पर किया जाना चाहिए, न कि जाति के आधार पर। वह मंगलवार शाम को पटियाला देहात से पीएलसी के उम्मीदवार संजीव शर्मा बिट्टू के हक में त्रिपड़ी में चुनावी रैली के मौके पर मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि पंजाब पहले कभी जाति या धार्मिक आधार पर बांटा नहीं गया था। उन्होंने एक बार फिर कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के पास सीएम पद के लिए योग्यता नहीं है। साथ ही चन्नी के बड़े-बड़े दावे प्रदेश के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते हैं। कैप्टन ने कहा कि चन्नी दावे कर रहे हैं कि उनकी सरकार ने 111 दिनों के अपने कार्यकाल में सब कुछ कर दिया है। जबकि चन्नी जिन प्रोजेक्टों की बात करते हैं वह तो उनकी सरकार द्वारा शुरू किए गए थे और हर प्रोजेक्ट के पूरा होने का एक समय होता है। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि लोगों को ऐसे झूठों से बचना चाहिए। नवजोत सिंह सिद्धू, जो सीएम पद की उम्मीदवारी से चूक गए, वह ज्यादा समय तक चुप नहीं बैठेंगे। जल्द ही वह कोई बड़ा सियासी धमाका कर सकता है। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू जरूर कोई चाल चलेगा। कैप्टन ने चन्नी व सुखजिंदर सिंह रंधावा पर उनकी पीठ में छुरा मारने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि इन दोनों ने ही कांग्रेस हाईकमान को अपने निजी स्वार्थों के लिए उनके खिलाफ गुमराह किया था। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने चन्नी को कांग्रेस में शामिल किया था और उनकी विधायक बनने में मदद की थी। पिछले चुनावों में रंधावा की जीत को यकीनी बनाया था। कैप्टन ने कहा कि सियासी तौर पर पीएम मोदी और सांसद राहुल गांधी की कोई तुलना नहीं है। पंजाब के मुश्किल समय में हर समय मोदी ने मदद की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए केंद्र व राज्य के नजदीकी तालमेल की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed