{"_id":"599087064f1c1ba4488b47b9","slug":"amarinder-announces-remission-for-prisoners-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की दरियादिली, आजादी दिवस पर कैदियों के लिए सजा माफी का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन की दरियादिली, आजादी दिवस पर कैदियों के लिए सजा माफी का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी दिवस पर सद्भावना के तौर पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विभिन्न जेलों में बंद कैदियों की सजा एक साल तक माफ करने की सिफारिश की है। सीएम की सिफारिश को स्वीकार करते हुए राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने रविवार देर शाम इस पर अपनी मंजूरी दे दी है।
सीएम कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि दस से बीस साल की सजा काट रहे कैदियों को एक साल की छूट दी गई है। सात से दस साल वाले कैदियों को नौ माह और पांच से सात साल वाले कैदियों को छह माह की छूट दी गई है। तीन से पांच साल वाले कैदियों को तीन माह और तीन साल से कम सजा वाले कैदियों को दो माह की छूट दी गई है, लेकिन गंभीर अपराधों में आरोपी ठहराए गए कैदियों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।