फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Vote Awareness Campaign

'वोटिंग आपका अधिकार है, आगे बढ़ें और वोट करें'

Thu, 20 Mar 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 20 Mar 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Vote Awareness Campaign
पंचकूला जिले में 10 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें, इसके लिए अमर उजाला की ओर से सेक्टर-20 स्थित ‘द गुरुकुल’ में ‘वोटिंग के महत्व’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।
विज्ञापन


ज्वाइंट एक्शन कमेटी और द गुरुकुल सेक्टर-20 के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त टीडी जोगपाल, जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया, एडीसी एसपी अरोड़ा सहित कई बड़ी हस्तियों ने लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक किया और चुनाव कार्यालय के कर्मियों ने ईवीएम से वोट डालने के तरीके बताए।
विज्ञापन


बड़ी हस्तियों से लेकर सरकारी कर्मियों तक के विचार अलग-अलग थे, लेकिन मकसद सिर्फ एक...। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। तभी सबने कहा, अब समय आ गया है। आगे बढ़े और वोट करें। इस अपील से युवा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने वोटिंग करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में उमा महाजन ने मंच संचालन किया, जबकि द गुरुकुल की प्रिंसिपल हरसिमरन कौर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर संजय थरेजा और रजनी थरेजा सहित कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।  

आपकी ताकत है वोट
युवा हो या बुजुर्ग, हर वर्ग को वोटिंग के लिए आगे आना चाहिए। तभी सही उम्मीदवार का चयन होगा और मजबूत सरकार बनेगी। अगर वोटिंग का प्रतिशत कम होगा तो कम वोट हासिल करने वाले भी जीत सकते हैं। दुनिया के कई देशों में काफी संघर्ष के बाद नागरिकों को राइट टू वोट मिला। इसलिए वोटिंग हर जगह बहुत ही महत्वपूर्ण है। हरेक वोटर को मिला अधिकार उसकी ताकत है। इस ताकत का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। यदि कोई प्रत्याशी पसंद नहीं है तो मतदाता ‘नोटा ‘ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी लोगों की जागरूकता को ही दर्शाएगा।
- टीडी जोगपाल, पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त

अमर उजाला की पहल को सराहा

प्रशासन की ओर से पहले भी वोटरों को प्रोत्साहित करने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाए गए हैं। अमर उजाला की यह अच्छी पहल है। प्रशासन का भी आगामी लोकसभा चुनाव में वोटिंग की प्रतिशतता बढ़ाकर 75 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य है। प्रशासन का प्रयास है कि वोटिंग के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। पहली बार ऐसा हुआ कि वोट डालने वालों के लिए रेस्तरां में छूट का प्रावधान रखा गया है। फर्स्ट टाइम वोटरों को तो 50 फीसदी तक छूट मिलेगी। इसलिए आगे बढ़ें और वोट करें।
डॉ. एसएस फुलिया, डीसी एवं मुख्य अतिथि

एक-एक वोट है अहम

वोटरों को मिले मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, क्योंकि एक-एक वोट सरकार बनाने में अहम है। इस बार युवाओं की भूमिका और अहम हो गई है। इसलिए सभी को वोटिंग में बढ़-चढ़कर शामिल होना चाहिए। सभी बीएलओ घर-घर जाकर, मतदाताओं से मुलाकात कर वोटिंग के लिए उन्हें प्रेरित करते रहे हैं और जिला प्रशासन भी तरह-तरह से जागरूकता फैला रहा है। मुझे विश्वास है कि लोगों के सहयोग से इस बार पंचकूला जिले में वोटिंग का ग्राफ जरूर बढ़ेगा और यह पूरे जिलेभर के लिए एक गर्व की बात होगी।
- एसपी अरोड़ा, एडीसी

स्मार्ट कार्ड से ज्यादा होगी वोटिंग

देश के नागरिकों को वोटिंग में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना चाहिए। अब भी हर चुनाव में लाखों की संख्या में सैन्य कर्मी और अपने घरों से दूरदराज के शहरों में स्थित मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले वोट नहीं डाल पा रहे हैं। अगर मतदाता चुनाव पहचान पत्र को स्मार्ट कार्ड का रूप दे दिया जाए तो देश के किसी कोने में भी रहकर हरेक वर्ग को मताधिकार के उपयोग का मौका मिलेगा। चुनाव के दौरान वोटरों की सुविधाओं का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए, ताकि मतदाताओं को दिक्कत न हो।

- कर्नल एनके सिहाग

देश के भविष्य निर्माण में बनें मददगार

वोटिंग के महत्व को आम जन तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला की ट्राइसिटी में की गई पहल के तहत पहले भी कई इनिशिएटिव लिए गए। परिणाम यह निकला कि पहली बार मतदान करने वालों की तादाद सर्वाधिक रही। देश में करीब 10 करोड़ नए मतदाता जुड़े हैं, इसलिए इस बार युवाओं की भूमिका अहम होगी। इसलिए जरूरी है कि वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सभी वर्ग बढ़-चढ़कर आगे बढ़े और देश के भविष्य निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
- सतिन्दर बैंस, स्थानीय संपादक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed