अमर उजाला ने 'आप' को याद दिलाए फाइटरमैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वीरवार को नाइलिट की आग में शहीद हुए फाइटरमैन रविंदर कुमार शर्मा के घर पहुंच ही गए। अमर उजाला ने बीते दिनों प्रमुखता से ये मुद्दा उठाया था कि डड्डूमाजरा में आम आदमी पार्टी की जनसभा को संबोधित करने के बावजूद गुल पनाग फाइटरमैन रविंदर के घर नहीं गई थीं।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वीरवार को नाइलिट की आग में शहीद फाइटरमैन रविंदर कुमार शर्मा के डड्डूमाजरा स्थित घर पहुंचे। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों को 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी।
वालंटियर विजयपाल ने बताया फाइटरमैन रविंदर ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। हालांकि, इस दौरान पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार रहीं गुल पनाग मौजूद नहीं थीं। वे पार्टी के कामकाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं।
ख्ाबर छपने के बाद पार्टी ने रविंदर के घर जाने का फैसला लिया
कार्यकर्ताओं ने बताया उनके दिशा-निर्देश पर वालंटियर शहीद के घर पहुंचे थे। जब वे चंडीगढ़ आएंगी तो जरूर रविंदर के घर आएंगी।
इस मौके पर टीएस बेदी, कौशल सिंह, गुरजसजीत सिंह, नरेश गर्ग, आईएस वालिया, एचके अरोड़ा, पीपी घई, एनएस धालीवाल, कंवर साहिब, बुआ जी, विक्रम पुंडीर, एडवोकेट एसएस वालिया, एमएस कांता, एमएस निकिता और जयदीप मल्होत्रा मौजूद रहे।
बीते रविवार को गुल पनाग ने डड्डूमाजरा में ‘आप’ की दो जनसभाओं को संबोधित किया था। लेकिन, वह रविंदर शर्मा के घर नहीं गईं। उम्मीद थी कि वे रविंदर शर्मा को श्रद्धांजलि देने उनके घर जाएंगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इस मुद्दे पर अमर उजाला ने एक खबर भी प्रकाशित की थी। इसके बाद पार्टी ने रविंदर के घर जाने का फैसला लिया।