{"_id":"5ba229e1867a557fed5e9464","slug":"amar-ujala-meritorious-student-honor-ceremony-in-hissar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 22 को, सीएम मनोहर लाल करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 22 को, सीएम मनोहर लाल करेंगे सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Updated Wed, 19 Sep 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से 22 सितंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में वर्ष 2017-18 के टॉपर्स स्टूडेंट्स सम्मानित होंगे। हरियाणा बोर्ड की ओर से जून में घोषित किए गए रिजल्ट में हरियाणा के सभी जिलों के टॉप थ्री स्टूडेंट्स को इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
हिसार के जीजेयू स्थित चौधरी रणबीर सिंह सभागार में 22 सितंबर को सुबह 11 बजे होने वाले समारोह में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार, एचएयू के कुलपति डॉ. केपी सिंह भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि अमर उजाला की ओर से पिछले कई सालों से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्यस्तरीय समारोह में विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते हैं। अमर उजाला की ओर से आयोजित किए जाने वाले मेधावी छात्र सम्मान समारोह को लेकर छात्रों में हमेशा उत्साह रहता है। कार्यक्रम में रैंकर्स लीग हिसार का सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को समारोह में रैंकर्स लीग के बारे में जानकारी हासिल करने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम को लेकर अमर उजाला की ओर से प्रदेश भर के टॉपर्स को मोबाइल के जरिये सूचित किया जा रहा है। कॉल करने के अलावा विद्यार्थियों को मैसेज भी किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए 8218502062 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है। विद्यार्थियों को 22 सितंबर को कार्यक्रम के दिन अपनी मार्कशीट और आईडी प्रूफ की प्रतियां लेकर आना होगा।