फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Jespri Kiwi Fruit Queen Contest

संयोगिता बनीं अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन

Fri, 27 Jun 2014 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Jun 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Jespri Kiwi Fruit Queen Contest

कीवी फ्रूट को कई लजीज डिश के साथ वीरवार को अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट 2014 सीजन टू में प्रतिभागियों ने परोसा। कांटेस्ट में अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्याओं ने कीवी के जायके का ऐसा तड़का लगाया कि कांटेस्ट के सेलीब्रेटी शेफ हरपाल सिंह सोखी से लेकर कार्यक्रम की चीफ गेस्ट देश भगत ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट की वाइस चेयरपर्सन तजिंदर कौर और उनकी बेटी संगमित्रा सिंह अंगुलियां चाटते रह गए।

विज्ञापन


कीवी के जायका का फेवरेट तड़का लगाने वाली जीरकपुर निवासी गृहिणी संयोगिता गजेंद्रा अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट 2014 सीजन टू की विजेता रही। संयोगिता ने पनीर पसंदा विद कीवी गरेवी रेसिपी बनाई थी। कांटेस्ट की फर्स्ट रनरअप मोनिका शर्मा और सेकेंड रनरअप इंदू वालिया रही।
विज्ञापन


होटल द फर्स्ट सेक्टर-43 में आयोजित अमर उजाला कांटेस्ट में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीनों विजेताओं को कैश प्राइज और टॉप छह को ऐपरन से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के खास मेहमान अमर उजाला चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक संजय अभिज्ञान थे और उनके साथ यूनिट हेड रितेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल बन गया कांटेस्ट का किचन

Amar Ujala Jespri Kiwi Fruit Queen Contest

भले ही कांटेस्ट का समय चार बजे हो, लेकिन इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी दोपहर एक बजे से ही होटल पहुंच गईं और सभी ने कांटेस्ट रूम को अपना किचन बना लिया। कई प्रतिभागी तो कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए कालका, पिंजौर, पीरमश्ला, जीरकपुर, खरड़ और पंचकूला से पहुंची।

तो कुछ एक दिन पहले ही कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गई थीं। कालका के कला नगर से आई पूजा कपूर ने कहा कि वे अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए इतनी उत्साहित थीं कि वे एक दिन पहले ही यहां पहुंच गई।

डिश भी खास, रेसिपी टाइटल ने भी बटोरी तारीफ
सेक्टर-26 पंचकूला निवासी चंचल ठाकुर पहली बार कांटेस्ट की हिस्सा बनीं। जिन्होंने अपनी डिश से तिरंगे को अपने ट्राईकलर कीवी जूस में पेश किया। उन्होंने जूस को देश के झंडे के रंग में पेश किया। वहीं कांटेस्ट में सेक्टर-21ए मकान न.34 निवासी रीनू मेहंदीरत्ता ने अपनी रेसिपी के साथ साथ रेसिपी टाइटल को खूबसूरती से पेश किया। उन्होंने कार्ड को खुद डिजाइन किया।

फाइनल बीस मिनट का लाइव कुकिंग मुकाबला

Amar Ujala Jespri Kiwi Fruit Queen Contest

कांटेस्ट की शुरुआत में सभी 40 प्रतिभागियों की रेसिपी जज हरपाल सिंह सोखी और रितेश भिमानी ने जज की। इसके बाद टॉप छह प्रतिभागियों डिंपल, स्वाति चावला, मोनिका शर्मा, इंदू वालिया, मंजू मलिक और संयोगिता गजेंद्रा का फाइनल लाइव किचन मुकाबला करवाया गया। जिसमें कुल बीस मिनट सभी को दिए गए। इसमें जज शेफ हर पाल सिंह सोखी ने सभी को एक एक मैजिक बॉक्स दिया, जिसमें छह सामग्री कीवी के साथ दी गई, जिसके साथ सभी छह प्रतियोगियों ने अपनी रेसिपी बनानी थी।     
अमर उजाला रूपांतरण में ही खाई थी पहली बार कीवी: संयोगिता
संयोगिता ने कहा कि उन्हें आज तक कभी कीवी फ्रूट नहीं खाया था। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्य बनने के बाद कीवी फ्रूट खाया। दोनों बेटियों शाम्भवी वामिका और नीरु और सहेली नीलम के मोटिवेट करने पर इसमें हिस्सा लिया।

बेटी के ऑपरेशन के बाजवूद पहुंची : इंदू वालिया

Amar Ujala Jespri Kiwi Fruit Queen Contest

पीजीआई में बेटी के मुंह के माइनर ऑपरेशन के बावजूद सेक्टर-42 बी मकान न. 1414 निवासी और तीसरे स्थान पर रही इंदू वालिया कांटेस्ट ने इसमें हिस्सा लिया। क्योंकि बेटी की जिद थी कि वह कांटेस्ट में जरूर भाग लें। उन्होंने कीवी पोहा बनाया, जिसे शेफ हरपाल सिंह ने खूब पसंद किया।

खुशी बयां नहीं कर सकती: मोनिका शर्मा

दूसरे स्थान पर रही खरड़ निवासी मोनिका शर्मा ने कहा कि कांटेस्ट में दूसरे स्थान पर आने की खुशी वे शब्दों से बयां नहीं कर सकती हैं। उन्होंने पहली बार किसी कांटेस्ट में हिस्सा लिया। मोनिका शर्मा ने कीवी कटलेट्स बनाए थे।

कांटेस्ट में आना रहा अद्भुत अनुभव: तजिंदर कौर
कांटेस्ट की चीफ गेस्ट देश भगत यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर तजिंदर कौर ने कहा कि कांटेस्ट में आना उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। क्योंकि उन्हें कीवी सिर्फ फ्रूट की तरह खाया था, लेकिन यहां डिश की तरह खाया। जो काफी अच्छा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed