{"_id":"a0484b7089e0d53a895d00aa9718955c","slug":"amar-ujala-fame-miss-north-india-princess-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस नॉर्थ इंडिया बनना है तो आज देव समाज पहुंचें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस नॉर्थ इंडिया बनना है तो आज देव समाज पहुंचें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Jul 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से शहर की कुड़ियों के लिए आयोजित किए जा रहे ‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ कांटेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज फार वुमन सेक्टर-26 में शुरू किया गया। जहां प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ मंच अपनी प्रतिभा भी दिखाई।
विज्ञापन
कांटेस्ट के रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रतिभागियों के लिए फन गेम्स और एंकर एक्टिवी का आयोजन करवाया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कांटेस्ट में 18 से 25 वर्षीय प्रतिभागी हिस्सा ले सकती हैं।
विज्ञापन
पहले दिन काफी अच्छा रिस्पांस रहा और 60 से अधिक लड़कियों ने कांटेस्ट में आवेदन किया। ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित इस कांटेस्ट के ऑडिशन चार अगस्त को लिए जाएंगे। वहीं शिमला में दो अगस्त को ऑडिशन होंगे। इस कार्यक्रम का वेन्यू पार्टनर मॉय ड्रीम अकादमी है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन के साथ किया फन
कांटेस्ट के रजिस्ट्रेशन के पहले दिन यहां आई प्रतिभागियों ने मंच पर डांस, संगीत और अन्य टैलेंट को पेश किया। कुछ ने अपनी एंकरिंग के जलवे दिखाए। अमर उजाला की ओर से कांटेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई को देव समाज कालेज फार वुमन सेक्टर-45 में दोपहर साढे़ 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक होंगे।
प्रतिभागी आनलाइन www. missnorthindiaprincess. com पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। यदि वे आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकती हैं तो अपनी फोटो, पता और अपनी जानकारी की हार्ड कापी लेकर अमर उजाला दफ्तर एससीओ- 34-37 सेकेंड फ्लोर सेक्टर-9डी मध्य मार्ग में फार्म भरकर जमा कर सकती हैं। कांटेस्ट संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी 7508613807 पर सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक संपर्क कर सकती हैं।