इस नंबर पर रजिस्ट्रेशन कराएं, कल ब्लड डोनेट करने आएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन अपार्टमेंट में 13 सितंबर रविवार को लगाए जा रहे ब्लड डोनेशन कैंप के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। कैंप की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दो बजे तक चलने वाले कैंप का मकसद जरूरतमंदों की मदद करना है।
कैंप में ट्राइसिटी का कोई भी व्यक्ति ब्लड डोनेट कर सकता है। ब्लड डोनर्स को पीजीआई ब्लड बैंक की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। शुक्रवार को पीजीआई ब्लड बैंक की टीम ने जयपुरिया ग्रीन अपार्टमेंट का दौरा भी किया।
ब्लड डोनर्स को चंडीगढ़ से जीरकपुर ले जाने की व्यवस्था भी जो लोग कैंप में ब्लड डोनेट करना चाहते हैं और वे जीरकपुर जाने में असमर्थ हैं उनके लिए सेक्टर 17 बस अड्डे में एक पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।
उन्हें अमर उजाला की ओर से जीरकपुर ले जाने और छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। जो लोग इसके इच्छुक है, वे शनिवार सुबह 10.30 बजे से लेकर शाम छह बजे तक मोबाइल नंबर 9569492729 पर कॉल कर अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करवा दें।
ब्लड डोनेट कर इनके बन सकते हैं मददगार
- थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों में रक्त नहीं बनता है। उनका जीवन आप जैसे डोनर की तरफ से दिए गए रक्त पर निर्भर है।
- हीमोफीलिया के मरीजों को काफी ज्यादा ब्लीडिंग होती है। इसलिए ये मरीज भी डोनर के रक्त पर निर्भर रहते हैं।
- ब्लड कैंसर मरीजों को प्लेटलेट्स और रेड सेल की काफी जरूरत पड़ती है। ये भी रक्तदाताओं पर निर्भर रहते हैं।
- विभिन्न प्रकार की सर्जरी, डिलीवरी, एक्सीडेंट और नेशनल डिजास्टर के दौरान ब्लड की काफी जरूरत पड़ती है।
ब्लड डोनेट से पहले कीजिए ये तैयारी
- सुबह पानी जरूर पीएं।
- नाश्ता जरूर करें।
- कोई दवा लेते हैं तो उसे जरूर खाएं और ब्लड डोनेट करने से पहले डाक्टर को दवा के बारे में बताएं
- 72 घंटे पहले से शराब का सेवन बंद कर दें।
- डोनेशन से पहले भरे जाने वाले फार्म में पूरी जानकारी भरें।
- 18 से 65 वर्ष की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति ब्लड दे सकता है।
- 90 दिन पहले ब्लड दिया है तो आप कर सकते हैं रक्तदान
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां भी
डाबर धनवंतरी कालेज की ओर से आठ स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम कैंप में शामिल होगी। कैंप में हास्पिटल के डा. कनीश बंसल (एमडी मेडिसिन) डायबिटीज, कार्डियक, थायराइड, रीनल, अस्थमा, क्रोनिक हेडेक व डाइस्लीपीडिया से पीड़ित मरीजों की जांच करेंगे। डा. आलोक आहुजा (एमएस सर्जरी), डा. संजीव भाटिया (एमएम सर्जरी), डा. श्रीदेव (सर्जरी) सर्जरी के पेशेंट की जांच करेंगे। तीनों डाक्टर पाइल्स, हार्निया, हाइड्रोसील, लंप, रीनल कैलकुलस, नाक, गला, जीभ, ब्रेस्ट, थाइराइड, फूड पापइ, यूट्रस, ट्यूब्स व ओवरीस से पीड़ित मरीजों का चेकअप करेंगे।
डा. गौरव (एमएस आर्थो) आस्टियोआर्थराइटिस, नी, हिप, कमर दर्द, सरवाइकल, मल्टीप्ल ज्वाइंट पेन से पीड़ित मरीजों की जांच करेंगे। डा. रिषि राज (एमएस ईएनटी) नाक, टांसिल, कान और गले से पीड़ित मरीजों का चेकअप करेंगे। डा. हरप्रीत व डा. विजया गुप्ता (गायनी) स्त्री रोगों की जांच करेंगे। डा. एसडी पांडे (मेडिसिन) आयुर्वेद की मदद से आर्थराइटिस, डायबिटीज, अस्थमा, स्किन व अन्य मरीजों की जांच करेंगे। इसके अलावा मरीजों को बीमारियों को पंचकर्म से ठीक करने संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।
बीपी, शुगर और बीएमडी टेस्ट की मुफ्त जांच
डाबर धनवंतरी हास्पिटल की ओर से कैंप में आने वाले मरीजों को बीपी, शुगर और बोन डेंसिटी टेस्ट (बीएमडी) की भी सुविधा दी जाएगी। यह पूरी तरह से मुफ्त होंगी। ट्राइसिटी का कोई भी पेशेंट कैंप में आकर स्वास्थ्य की जांच करवा सकता है। कैंप में मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी जाएंगी। मुफ्त दवा बीजेपी फार्मा सेल की ओर से प्रदान किया जाएगा।