ब्लड डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं, 1 तारीख को यहां आएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन व श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला की ओर से एक अक्तूबर को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कैंप का मकसद उन लोगों की मदद करना है, जो रक्त की कमी के कारण जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हैं। कैंप का आयोजन वीरवार को सेक्टर 17 स्थित डाकघर के नजदीक ब्रिज मार्केट में किया जा रहा है।
कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम की कमिश्नर एवं आईएएस भावना गर्ग शिरकत करेंगी। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लगने वाले रक्तदान शिविर में श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट चंडीगढ़ व लैदर्स डेन चंडीगढ़ का भी सहयोग रहेगा।
रक्तदान के लिए इन नंबरों पर कराएं रजिस्ट्रेशन
एक अक्तूबर को आयोजित होने वाले मेगा ब्लड कैंप में यदि आप भी हिस्सा बनना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9646300549, 9914211225 कॉल करके या फिर मैसेज के माध्यम से अपना नाम और पता भेजकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रक्त देने वाले डोनर को पीजीआई की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
सोसाइटी हर साल 60 रक्तदान कैंप लगाती है
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने रक्तदान मुहिम छेड़ रखी है। ट्रस्ट हर साल 60 से ज्यादा रक्तदान कैंप आयोजित करता है। ट्रस्ट के प्रेसिडेंट राकेश संगर ने बताया कि उनका सिर्फ एक ही मकसद है कि किसी की जान रक्त की कमी से न जाए।
इस मुहिम की शुरुआत 1995 में हुई थी। अब तक कैंपों से ट्रस्ट ने करीब चार हजार यूनिट रक्त इकट्ठा कर जरूरतमंदों को मुहैया करवा चुका है।
ट्रस्ट के चीफ पैट्रन सुरेश कांबोज, चेयरमैन सुभाष गुप्ता, डायरेक्टर रमेश नारंग, जनरल सेक्रेटरी जोगेंद्र सेतिया व पैट्रन अवतार सिंह के मुताबिक उनकी संस्था रक्तदान के अलावा दूसरे समाजिक कार्यों में काफी एक्टिव है।