भविष्य ज्योति कार्यक्रमः मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला के द्वारा संस्कारम पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टॉपर्स को सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
चमचमाते हुए मेडल पहनकर व प्रशस्ति पत्र पाकर 80 छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में डीसी संजय जून व विशिष्ठ अतिथि बेरी डीएसपी नरेश कुमार ने बच्चों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी संजय जून, डीएसपी नरेश कुमार व संस्कारम स्कूल के चेयरमैन महीपाल यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी तो वहीं छात्राओं ने जिम्नास्टिक का प्रदर्शन किया।
इसके बाद कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें बच्चों से सीधे जुड़ाव का अवसर मिला।
डीसी संजय जून ने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए इसी प्रकार से मेहनत करते रहें। वहीं उन्होंने उन छात्रों को भी संदेश दिया जो कि किन्हीं वजहों से टॉपर बनते-बनते रह गए।
उन्होंने कहा कि जिंदगी में कभी हताश नहीं होना चाहिए। बच्चों को इसी प्रकार लगन के साथ पढ़ाई जारी रखनी है तथा भविष्य में अपना सपना पूरा करने के लिए प्रयासरत रहना है।
संबोधन के पश्चात डीसी संजय जून ने सभी बच्चों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया।