फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Baisakhi Special Event in Tagore Theatre

‘बैसाखी मुटियारां दी’ में कल हुनर दिखाएंगी महिलाएं

Sat, 12 Apr 2014 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Apr 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Baisakhi Special Event in Tagore Theatre
अमर उजाला ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम के लिए गिद्दा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खूब उत्साह है। प्रतिभागियों की टीमें कोरियोग्राफर की मदद से इनदिनों रिहर्सल कर रही हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट, सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया, जायरा डायमंड और ओमिका क्रिएशंस के सहयोग से ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम 13 अप्रैल को टैगोर में आयोजित किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम का बिग एफएम रेडियो पार्टनर है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पंजाबी ट्रेडीशनल सॉन्ग कंपीटिशन, गिद्दा, भंगड़ा (बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं) और सोशल और कल्चरल मुद्दों पर स्किट कंपीटिशन होंगे। साथ ही बच्चों के लिए दो वर्ग में जूनियर (6 से 10 साल) और सीनियर वर्ग (11 से 16 साल) में पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्नेहालय के बच्चे डांस की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में दिन दोपहर तीन बजे तंबोला भी खेला जाएगा, जिसमें विजेता को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में रूपांतरण क्लब की सदस्य महिलाओं के साथ अन्य महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं। सेक्टर 28 के हाउस नंबर 1070 में कार्यक्रम की रिहर्सल चल रही है, जिसमें कोई मोहाली फेस एक, कोई सेक्टर-21 पंचकूला, सेक्टर-48 चंडीगढ़ तो कोई सेक्टर-25 पंचकूला से रोजाना प्रैक्टिस करने आती हैं। रीनू और मधु शर्मा के नेतृत्व में यह 11 सदस्य की है। इसमें अधिकतर सदस्य 35 वर्ष से लेकर 61 उम्र की सदस्य हैं, जो सुबह रिहर्सल के लिए पहुंचती हैं।  
इस टीम में अधिकतर सदस्य सरकारी और प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं। मोहाली फेस एक निवासी कौशल्या ने बताया कि उन्हें हड्डियों की बीमारी है, लेकिन इस बार वह भी अमर उजाला के रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहती हैं। बिजनेस वुमन रीनू ने कहा कि वे काम के साथ साथ रिहर्सल कर रहे हैं। सरकारी नौकरी पर कार्यरत सविता चुघ ने कहा कि एक गृहणी या वर्किंग वुमन को कई बार अपना टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिलता है  

टीम सदस्य के नाम
मधु शर्मा (47), रीनू (35), सविता चुघ (56), कुसुम लता(54), संध्या(53), अवतार कौर(48), पूनम गोयल(52), ऊषा गर्ग(56),कौशल्या शर्मा (53), बलदेव कौर(61), सीमा राठी(48), किरण शर्मा (55) शामिल हैं।


आंगनबाड़ी वर्कर्स की टीम भी जुटी रिहर्सल में

टीम ग्यारह गिद्दे की लीडर अंजू शर्मा ने बताया कि वे रोजाना एक से डेढ़ घंटे रिहर्सल करती हैं। यह सभी सदस्य आंगनबाड़ी वर्कर्स है। इस टीम में सिमरनजीत कौर, रजनी, ललिता, पूजा शर्मा, प्रिया, शिवानी, मीनाक्षी, मनजीत, पूजा, अंजना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed