फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala and Tata Sampann Cooking Competition

क्रिस्पी भिंडी और बेसन का हलवा बनाकर छाए योगेश, जीत लिया कुकिंग मुकाबला

Mon, 10 Apr 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and Tata Sampann Cooking Competition
अमर उजाला और टाटा संपन्न ने करवाया कुकिंग मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और टाटा संपन्न के सहयोग से रविवार को टाटा संपन्न सरप्राइज का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रोग्राम में होटलियर राजबीर सिंह सेखों व लवली यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन नरेश मित्तल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान 4 प्रतिभागियों ने अपनी पत्नी के लिए सरप्राइज डिश बनाई। प्रतिभागियों की ओर से तैयार की गई डिश का जायजा लेने के लिए मशहूर शैफ अनीश रावत पहुंचे थे। उन्होंने दाल से एक डिश भी तैयार की, जिसे मुख्य अतिथियों व अन्य लोगों ने काफी पसंद किया। इस डिश बनाने की प्रतियोगिता में 4 प्रतिभागियों में साहिल महाजन, अमरजीत सिंह, लोखिंदर सिंह और योगेश शामिल थे।
विज्ञापन


सभी को अपनी डिश तैयार करने के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था। इसमें साहिल महाजन ने मशरूम चिल्ली, अमरजीतसिंह ने क्रिस्पी चिल्ली, लोखिंदर सिंह ने राइस पुलाव और योगेश ने क्रिस्पी भिंडी और बेसन का हलवा तैयार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला और टाटा संपन्न ने करवाया कुकिंग मुकाबला

Amar Ujala and Tata Sampann Cooking Competition
अमर उजाला और टाटा संपन्न ने करवाया कुकिंग मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के जज मुख्य अतिथि राजबीर सिंह सेखों व उनकी पत्नी, लवली यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन नरेश मित्तल व शेफ अनीश रावत थे। इसमें क्रिस्पी भिंडी और बेसन का हलवा बनाने वाले योगेश को पहला इनाम दिया। इसके अलावा पुलाव बनाने वाले लोखिंदर सिंह को दूसरा, मशरूम चिल्ली बनाने वाले साहिल महाजन को तीसरा और अमरजीत सिंह को चौथा स्थान हासिल हुआ।

सभी प्रतिभागियों को राजबीर सिंह सेखों, नरेश मित्तल और टाटा संपन्न की टीम से अनुप कुमार, सन्नी कुमार ने इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बीच में सवाल जवाब का दौर भी चला, जिसमें सही जवाब देने वालों को इनाम दिए गए। इसके अलावा बच्चों व बड़ों के लिए गेम्स का प्रबंध भी किया गया था।

अंत में होटलियर सेखों और उनकी पत्नी ने अमर उजाला का धन्यवाद करते हुए उन्हें इस तरह के कार्यक्रम करवाते रहने के लिए कहा। लवली यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन नरेश मित्तल ने कहा कि टाटा संपन्न और अमर उजाला की ओर से करवाया गया यह प्रोग्राम काबिल ए तारीफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed