फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Always ready for sarpanches: CM

सरपंचों के लिए हर वक्त तैयार : सीएम

Mon, 22 Apr 2024 08:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Always ready for sarpanches: CM
अपने निवास पर जिला परिषद के पार्षद व सरपंचों से की मुलाकात
विज्ञापन

चंडीगढ़। सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने निवास पर सोमवार को हिसार, सिरसा के सरपंच और जिला परिषद के पार्षदों से मुलाकात की। इस दौरान सरपंच व पार्षदों ने अपनी समस्याएं गिनाईं और कुछ मांगें भी रखी। इस पर सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। वह अपने इलाके में खुलकर काम करें और उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। वह उनके लिए हर वक्त तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम नायब सिंह सैनी पिछले हफ्ते से सरपंचों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में झज्जर के सरपंचों और पंचों से मुलाकात की थी।

दोनों जिलों के सरपंच व पार्षद सोमवार सुबह ही चंडीगढ़ स्थित सीएम के निवास पर पहुंच गए थे। सीएम ने सभी से मुलाकात कर उनका परिचय लिया। इस दौरान ई-टेंडरिंग व ठेकेदारों की मनमानी की बात भी रखी। इस पर सीएम ने कहा कि उन्होंने ठेकेदारों को चेताया हुआ है और हिदायत भी दे चुके हैं। ठेकेदारों या अफसरों ने अपने काम में कोई लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सरपंचों से कहा कि आचार संहिता के बाद उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। चार जून के बाद गांवों में विकास की बयार बहेगी। उनके जितने भी मुद्दे भी उन्हें भी जल्द हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरपंच लोकतंत्र की पहली और मजबूत कड़ी है। प्रदेश सरकार इस कड़ी को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने सरपंचों से यह भी कहा, यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो वह उन्हें तुरंत बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed