{"_id":"8e626100d00e04e6d227dbb77f1be73a","slug":"also-be-able-to-vote-without-voter-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वोटर कार्ड के भी दे सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वोटर कार्ड के भी दे सकेंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 22 Mar 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पहचान पत्र का फॉर्म भरने वालों को चुनाव के बाद वोटर कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिन लोगों के नाम सूची में शामिल किए जा चुके हैं, संबंधित बीएलओ उनके घर तक पर्चियां पहुंचाएंगे। प्रशासन की ओर से विशेष अभियान के तहत नौ मार्च को अलग-अलग सेक्टरों में मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए फॉर्म भरवाए गए थे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद ही वोटर कार्ड बंटेंगे।
एडीसी एसपी अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को वोट डालने में परेशानियाें का सामना नहीं करना पड़े, इसका ध्यान रखा गया है।