{"_id":"edd4eaaf3b1982f20087ceb7f3ca81b2","slug":"alotment-of-chb-flats-in-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष में शहरवासियों को मिलेंगी कई सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वर्ष में शहरवासियों को मिलेंगी कई सौगात
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jan 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2014 सीएचबी के अलॉटियों के लिए अच्छा रहेगा। सेक्टर-63 में सीएचबी की आवासीय योजना के तहत बने फ्लैटों की अलॉटमेंट अप्रैल तक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वहीं सेक्टर-51 में बने फ्लैटों की अलॉटमेंट भी जून तक होने की उम्मीद है। ऐसे में शहर के जिन लोगों को यह फ्लैट अलॉट हो चुके हैं उन्हें अपने फ्लैट में रहने का अवसर नए साल में मिल जाएगा।
विज्ञापन
पुनर्वास योजना के तहत मिलेंगे फ्लैट
धनास के बाद अब नए साल में मौलीजागरां में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैटों की अलॉटमेंट होगी।
मौलीजागरां में सीएचबी की ओर से बनाए गए एक कमरे के 1568 फ्लैट तैयार हो चुके हैं और इनकी अलॉटमेंट अप्रैल तक हो जाएगी। इसके साथ ही इस योजना के तहत मलोया में दो कमरे के फ्लैट का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिणी सेक्टर को मिलेंगे नए अस्पताल और स्कूल
शहर के दक्षिणी सेक्टरों में रहने वाले लोगों को नए साल में 50 बेड का नया अस्पताल मिल जाएगा जहां 24 घंटे आपातकालीन सुविधा होगी।
सेक्टर-45 में बनी डिस्पेंसरी को अपग्रेड किया गया है और यहां बन रहा अस्पताल मई तक शुरू हो जाएगा। इसके बनने से सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच पर बोझ कम होगा।
सेक्टर-49 में बन रहा गवर्नमेंट स्कूल भी इस साल तैयार हो जाएगा। सेक्टर-49 में डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य भी इस साल शुरू हो जाएगा।
नए गार्डन मिलेंगे
वर्ष 2014 में चंडीगढ़ के लोगों को नए गार्डन मिल जाएंगे। सेक्टर-42 में न्यू लेक के पास गार्डन ऑफ पॉम दो महीने में तैयार हो जाएगा
वहीं सेक्टर-31 में बन रहा जैपनीज गार्डन भी जून तक तैयार हो जाएगा। इन दोनों गार्डन के लिए प्रशासन को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से मदद मिली है।