फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alleged audio of minister goes viral on Social media in Punjab

Firozpur News: पंजाब में मंत्री का कथित ऑडियो वायरल, बता रहे सौदेबाजी का तरीका

Mon, 12 Sep 2022 01:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

व्यक्ति मंत्री से कहता है कि अभी तुम खुद डीएफएससी को टेलीफोन न करो, जब गाड़ियां पकड़कर डीआरओ मांगेंगे तो ये खुद काबू आ जाएंगे। तब डीएफएससी को अपने पास बुलाएंगे फिर करेंगे सौदेबाजी।

विज्ञापन
Alleged audio of minister goes viral on Social media in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के एक मंत्री का सौदेबाजी करने का कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्री एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात कर रहा है। डीएफएससी के माध्यम से माल की लोडिंग व लिफ्टिंग में पैसे कैसे बनाए जाते हैं, उन पर कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ पैसे बनाए जाएं। जैसे ही ये ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने कमेंट्स करना भी शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस ऑडियो क्लिप पर बात करने वाले दोनों व्यक्तियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे? सोशल मीडिया पर वायरल कथित आडियो क्लिप में एक व्यक्ति मंत्री से नमस्ते कर पूछता है कि चाय पी ली है। मंत्री जवाब देता है, हां चाय पी ली।
विज्ञापन


मंत्री दूसरे फोन पर बात करने वाले से कहते हैं कि शर्मा जी फिर इधर भी बात कर लू। फोन कट देता है। व्यक्ति मंत्री से कहता है कि कौन सा शर्मा है, फिर व्यक्ति मंत्री से कहता है कि मेरी बात हुई थी, वह कह रहा था कि माल लोडिंग व लिफ्टिंग में डीएफएससी को भी हिस्सा जाता है। मैंने कहा माल पकड़वाना हो तो क्या करे, ये न हो कि ट्रक मालिक या चालक ही पकड़े जाएं और विभाग के मुलाजिम निकल जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि आधा-आधा माल लोड हो जाए तो तब जाकर पकड़ना है। वहां जाकर उनसे डीआरओ की कापी मांगनी है। जब माल जाना होता है, उससे 15 दिन पूर्व डीआरओ कटती है। इनके पास डीआरओ नहीं होती है, उसी समय काबू आ जाएंगे। डीएफएससी भी आ जाएगी। मंत्री कहता है कि ट्रक यूनियन वाली टीम को साथ ले जाओ। 


व्यक्ति कहता है, नहीं साहब इन्हें नहीं लेकर जाना है। काम खराब हो जाएगा। मंत्री कहता है कि हमने सौदा ही करना है। व्यक्ति मंत्री से कहता है कि शर्मा मुंशी खुद मामला हैंडल कर लेगा। व्यक्ति मंत्री से कहता है कि अभी तुम खुद डीएफएससी को टेलीफोन न करो, जब गाड़ियां पकड़कर डीआरओ मांगेंगे तो ये खुद काबू आ जाएंगे। तब डीएफएससी को अपने पास बुलाएंगे फिर करेंगे सौदेबाजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed