फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation of Fraud on Birender Singh Close One BJP Leader

भाजपा नेता पर करोड़ों के फ्रॉड का आरोप

Mon, 29 Sep 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 29 Sep 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
Allegation of Fraud on Birender Singh Close One BJP Leader

पिछले एक सप्ताह से गायब नेता विभोर बतरा पर 25 लोगों ने सेब के एक्सपोर्ट के नाम पर करोड़ों वसूलकर नहीं लौटाए जाने की पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन


पंजाब के फरीदकोट निवासी एस बराड़ और उनके साथियों ने इस मामले की एसीपी हेडक्वार्टर के पास शिकायत देकर, यह रकम लौटाने में मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस के आला अधिकारी फिलहाल किडनैपिंग के बाद इस मामले से संबंधित शिकायतों के आधार पर भी मामले की छानबीन कर रही है।

विभोर 18 सितंबर से शहर से गायब है कि और सेक्टर-दो स्थित घर पर मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज छोड़कर लापता है, जिनका अब तक सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बतरा के करीबी माने जाने वाले एक शख्स से भी पूछताछ की गई है। कुछ लोगों ने पुलिस कमिश्नर के पास भी रुपयों के नहीं लौटाए जाने की भी शिकायत दी है।

विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह के साथ ज्वॉइन की थी भाजपा

Allegation of Fraud on Birender Singh Close One BJP Leader

चंद महीने पहले चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए युवा नेता विभोर बतरा के गुमशुदा होने की शिकायत के बाद पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में किडनैपिंग का पर्चा दर्ज कर, मामले की छानबीन शुरू कर दी, लेकिन अब तक पुलिस को बतरा का सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस को शिकायत देने पहुंचे फरीदकोट निवासी संदीप बराड़ ने पुलिस को बताया कि विभोर बतरा ने कुछ महीने पहले हिमाचल प्रदेश में खुद के सेबों के बगीचे होने की बात कहते हुए इसके एक्सपोर्ट के लिए लोगों से लाखों में रुपये लिए थे, लेकिन कुछ महीनों तक जब रुपये नहीं लौटाए गए और बातचीत न करने पर आनाकानी की गई तो उन्हें शक हुआ।

बतरा की गुमशुदगी की खबर मिलते ही फरीदकोट निवासियों ने इस मामले की पुलिस को शिकायत देकर, रुपये लौटाने की मांग की है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि दिए गए रुपयों का ब्यौरा लिखित तौर पर नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बतरा के छह बैंकों में खाते हैं और कुछ दिनों पहले ही एक अकाउंट से चार लाख रुपये से अधिक निकाले गए थे। इससे पहले अगस्त में भी बैंकों से करोड़ों के ट्रांजेक्शन की बात भी सामने आ रही है।

ऑपरेशन के नाम पर भी पांच लाख लिए

Allegation of Fraud on Birender Singh Close One BJP Leader

पंचकूला निवासी वी गर्ग ने भी पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी किडनी खराब है और इस मामले को लेकर जब बतरा से बातचीत की तो उसने बताया कि इसके इलाज में मदद करेंगे।

इसके लिए उनसे भी पांच लाख रुपये से अधिक रुपये ले गए, लेकिन अधिक रुपये लौटाने की बात कहकर कुछ भी नहीं लौटाए जाने की शिकायत दी है।

एसीपी हेडक्वार्टर में दी शिकायत में कहा- सेबों के एक्सपोर्ट के नाम पर रुपये लिए, 18 सितंबर से गायब हैं शहर से इस संबंध में कुछ शिकायतें मिली हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है, लेकिन इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed