{"_id":"548d3f6021ea614b7f8278b3609d74c0","slug":"all-senior-leader-of-punjab-congress-will-fight-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कांग्रेस के सभी दिग्गज चुनावी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कांग्रेस के सभी दिग्गज चुनावी मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Mar 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिग्गजों को आगे करने के बाद कांग्रेस ने अब सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन
जाखड़ फिरोजपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। सोमवार शाम पार्टी ने पंजाब के तीन उम्मीदवार फाइनल कर दिए। फरीदकोट से जोगिंदर सिंह पंजगराईं और फतेहगढ़ साहिब से साधू सिंह धरमसोत को टिकट थमाया गया है। तीनों ही मौजूदा विधायक हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार पंजाब के सभी दिग्गजों को चुनावी समर में झोंकने की रणनीति बनाई है। पहले दिग्गज चुनाव से हट रहे थे, लेकिन राहुल ने साफ कह दिया था कि या तो लड़ो या हमेशा के लिए सीट छोड़ो।
विज्ञापन
इसके बाद सबसे पहले प्रदेश प्रधान बाजवा ने गुरदासपुर से लड़ने के लिए हामी भरी। मनीष तिवारी भी लुधियाना से लड़ने के लिए तैयार हो गए थे।
फिर, पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह को अरुण जेटली के मुकाबले अमृतसर से उतार दिया। इसके बाद से ही जाखड़ का नाम भी तय माना जा रहा था और उनके नाम का सोमवार को आखिर ऐलान हो ही गया।
विज्ञापन
उधर, जैतो के विधायक जोगिंदर सिंह पंजगराईं पर फरीदकोट सीट से दांव लगाया गया है। जबकि, नाभा के विधायक साधू सिंह धरमसोत के फतेहगढ़ साहिब से लड़ने से मुकाबला कड़ा हो गया है।
धरमसोत कई बार से लगातार विधायक बन रहे हैं। उनका गृह हलका अमलोह इसी संसदीय सीट में पड़ता है।
भट्ठल का नाम भी तय
प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजों में अभी तक सिर्फ रजिंदर कौर भट्ठल ही चुनाव मैदान से बाहर बची थीं। उनको भी पार्टी ने उतारने का फैसला कर लिया है।
भट्ठल को संगरूर से लड़ाने की बात तय हो गई है। इसके अलावा मोहिंदर सिंह केपी को जालंधर से होशियारपुर भेजा जा रहा है। उनकी जगह जालंधर से पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान बिक्रम सिंह चौधरी को टिकट दिया जाएगा। पार्टी को उम्मीद है कि सीटों की अदला-बदली कर सारी सीटें जीती जा सकेंगी।