{"_id":"879fe6ee3d41966603120792447779c7","slug":"all-polling-station-of-city-hand-over-to-cisf","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्ाहर के सभी मतदान केंद्र सीआईएसएफ के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्ाहर के सभी मतदान केंद्र सीआईएसएफ के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Apr 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ और चंडीगढ़ पुलिस ने 519 मतदान केद्रों को कब्जे में ले लिया है। शाम पांच बजे से पहले ही सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन पहुंच चुकीं हैं।
विज्ञापन
मतदान केंद्र के भीतर की सुरक्षा सीआईएसएफ और बाहर की सुरक्षा चंडीगढ़ पुलिस के जवान कर रहे हैं। मतदान केंद्रों केआसपास किसी को खड़ा नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सवेदनशील बूथों पर खास इंतजाम
163 सवेदनशील बूथ बनाए गए है। पुलिस ने सुरक्षा के चलते कालोनी नं. चार, बापूधाम, खुड्डा अलीशेर, मौलीजागरां, सेक्टर-25 भास्कर कालोनी, रामदराबार समेत अन्य जगह पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा रिजर्व फोर्स अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन
मतदान केंद्र छोड़कर नहीं जा सकेगें पुलिस
मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस जवान रात और दिन में कहीं भी नहीं जा सकेंगे। उनको खाना समेत अन्य चीजें वहीं पर मिलेंगीं। ईवीएम मशीन जमा करवाने के बाद ही छुट्टी होगी।