फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all political parties ignored female candidates to give punjab assembly election ticket

चुनाव टिकट देने में पार्टियों ने की महिलाओं की अनदेखी, विशेष विश्लेषण

Thu, 19 Jan 2017 11:11 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
all political parties ignored female candidates to give punjab assembly election ticket
पंजाब विधानसभा चुनाव
महिलाओं को राजनीति में 33 फीसदी भागीदारी दिए जाने के दावे का सच पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के टिकटों के वितरण में सामने आ गया। सभी पार्टियों ने इस बार महिलाओं की अनदेखी की। हालांकि इस बार कांग्रेस ने सर्वाधिक 10 महिलाओं को टिकट दिया है, जबकि सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 5 महिलाओं को और उसकी सहयोगी ने तो केवल अपने दो मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के चुनाव में इस बार तीसरा बड़ा दल आम आदमी पार्टी (आप) ने भी 9 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा है। खास बात यह भी है कि राजनीतिक पार्टियों ने जिन सीटों पर महिलाओं को टिकट दिए हैं, उनमें से ज्यादातर तो मौजूदा विधायक के चलते दिए गए हैं, बाकी ऐसी सीटों पर महिला प्रत्याशी बनाई गई हैं, जो रिजर्व सीटें हैं। इस तरह पार्टियों ने आरक्षित वर्ग और महिलाओं को तरजीह देने का अपना दावा एक टिकट में ही पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने निहालसिंहवाला रिजर्व सीट पर राजविंदर कौर भागिके को टिकट दी है, जबकि फिरोजपुर रूरल रिजर्व पर पिछले विधानसभा चुनाव में हारीं सतकार कौर को फिर से टिकट दिया है। इसी तरह मालेरकोटला सीट से पिछला चुनाव हारी रजिया सुल्ताना को भी प्रत्याशी बनाया गया है। इनके अलावा बुडलाढा रिजर्व सीट से रणजीत कौर भट्टी व महलकलां रिजर्व सीट से हरचंद कौर को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने मानसा सीट पर डॉ. मंजू बंसल, दीनानगर सीट पर अरुणा चौधरी और सुनाम में दमन बाजवा को टिकट दिया है, वहीं पिछले चुनाव में विजयी रहीं करण कौर बराड़ को इस बार भी मुक्तसर से टिकट दिया गया है, लेकिन पिछले चुनाव में पराजित हुईं, कादियां से चरणजीत कौर बाजवा, नवांशहर से गुरइकबाल कौर, बस्सी पठाना से हरबंस कौर दूलो और मानसा से गुरप्रीत कौर का टिकट इस बार काट दिया गया है।

अकाली दल ने सिर्फ 5 महिलाओं को दिया टिकट

all political parties ignored female candidates to give punjab assembly election ticket
सीएम बादल और सुखबीर - फोटो : अमर उजाला
शिअद ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित अपने हिस्से की 94 सीटों पर सिर्फ पांच महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जिसमें तीन मौजूदा विधायक शाम चौरासी रिजर्व सीट से मोहिंदर कौर जोश, घनौर सीट से हरप्रीत कौर मुखमैलपुरा और शुतराणा से वनिंदर कौर लूंबा शामिल हैं। पार्टी ने पिछले चुनाव में पराजित हुईं उपिंदर जीत कौर को सुलतानपुर लोधी सीट से फिर मौका दिया है, जबकि जगराओं से अमरजीत कौर साहोके को उतारा गया है।

पार्टी इस बार भुलत्थ से बीबी जागीर कौर को सजायाफ्ता होने के कारण टिकट नहीं दे सकी, लेकिन उनके दामाद को टिकट दी गई है। पिछले चुनाव में पराजित हुईं, नवांशहर से सतिंदर कौर करिहा, चमकौर साहिब से जगमीत कौर, फिल्लौर रिजर्व सीट से कुलदीप कौर टोहरा और मालेरकोटला से फरजाना आलम को इस बार टिकट नहीं दिया गया, हालांकि निहालसिंह वाला सीट पर पिछले चुनाव में शिअद के टिकट पर हारीं राजविंदर कौर ने अब कांग्रेस में शामिल होकर निहाल सिंहवाला रिजर्व सीट से ही फिर टिकट हासिल कर लिया है।

शिअद के साथ गठबंधन में इस बार भी 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने भोआ रिजर्व सीट पर सीमा कुमारी और दसूहा सीट पर सुखजीत कौर साही को ही फिर से टिकट दिया है। यह दोनों प्रत्याशी इन सीटों पर मौजूदा विधायक हैं। पिछले चुनाव में भाजपा की ओर से अमृतसर ईस्ट सीट पर जीत दर्ज करने वाली नवजोत कौर सिद्धू अब पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।

आम आदमी पार्टी ने 9 महिलाओं को दिया टिकट

all political parties ignored female candidates to give punjab assembly election ticket
खरड़ पहुंचे केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ रही है लेकिन टिकट बांटते समय उसने भी केवल 9 सीटों पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। महिलाओं को जो सीटें दी गई हैं, उनमें से तीन रिजर्व हैं।

पिछले चुनाव में शिअद की टिकट पर फिल्लौर रिजर्व सीट से हारीं कुलदीप कौर टोहरा को आप में शामिल होने पर सनौर सीट से टिकट दिया गया है, जबकि कांग्रेस के पूर्व नेता जसजीत रंधावा की रिश्तेदार अनु रंधावा को घनौर सीट से टिकट दिया गया है।

पार्टी ने बंगा रिजर्व सीट पर हरजोत कौर, बठिंडा रूरल रिजर्व सीट पर रुपिंदर कौर और शुतराणा रिजर्व सीट पर पलविंदर कौर को टिकट दिया है। इसके अलावा, जगराओं से सर्वजीत कौर मानूके, तलवंडी साबो से प्रो. बलजिंदर कौर, डेराबस्सी से सरबजीत कौर को टिकट दिया गया है।

इस बड़े दलों के अलावा प्रदेश के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी इस बार 64, सीपीआई एमएल 8, सीपीआई 9, पंजाब फ्रंट 15 और आप से अलग हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर की अपना पंजाब पार्टी 85 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन दलों में भी महिलाओं को टिकट देने में उदासीनता ही दिखाई है।

बसपा और अन्य पार्टियों ने भी महिलाओं को दिए टिकट

all political parties ignored female candidates to give punjab assembly election ticket
मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा ने केवल दो महिलाओं गिदड़बाहा से शीला रानी और अटारी रिजर्व सीट पर सुखवंतजीत कौर को टिकट दिया है, जबकि सीपीआई एमएल ने 8 सीटों में से किसी भी सीट पर महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया है।

तृणमूल कांग्रेस ने 20 सीटों में से दो मालेरकोटला में बेगन परवीन नुसरत और बाघापुराना में प्रो. मनप्रीत कौर बराड़ राजोआना को टिकट दिया है। सीपीआई ने नौ सीटों में से एक हरगोबिंदपुर में लखविंदर कौर को प्रत्याशी बनाया है, जबकि पंजाब फ्रंट ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए पटियाला-2 सीट पर प्रो. मोहनजीत कौर टिवाना को टिकट दिया है।

अपना पंजाब पार्टी ने भोआ रिजर्व सीट पर अनिका रे, चमकौर साहिब रिजर्व सीट पर परमिंदर कौर रंगड़ा, संगरूर सीट पर परमिंदर कौर और फिल्लौर रिजर्व सीट पर शमिंदर कौर को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed