फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All party doing preparations for Jind By-election

जींद उपचुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, प्रत्याशी के मंथन पर जुटी बीजेपी, इनेलो का जीत का दावा

Fri, 04 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
All party doing preparations for Jind By-election
BJP - फोटो : BJP

जींद उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा का प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। नई दिल्ली में आयोजित भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशी के विभिन्न नामों पर चर्चा की गई। इन नामों में पिछली बार इनेलो के दिवंगत विधायक हरिचंद मिड्डा से हारे भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र बरवाला, हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कृष्ण मिड्डा समेत अन्य कुछ नामों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


उधर, चूंकि पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता की भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं, तो प्रत्याशी के रूप में उनकी दावेदारी भी मानी जाएगी। खैर, भाजपा ने फिलहाल इन नामों पर चर्चा करने के बाद चयन के संदर्भ में दो नेताओं हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद सुधा यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन


नियुक्त किए गये दोनों पर्यवेक्षक भाजपा प्रत्याशी के चयन के संदर्भ में जींद जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अपना विवरण जल्द ही भाजपा की प्रदेश  चुनाव समिति के सामने प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश चुनाव की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सांसद व हरियाणा भाजपा के प्रभारी डा. अनिल जैन, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद सुधा यादव, केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, सांसद रतन लाल कटारिया, हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, भाजपा के हरियाणा प्रदेश संगठन महासचिव सुरेश भट्ट, भाजपा के हरियाणा प्रदेश के महामंत्री संदीप जोशी व हरियाणा की भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष निर्मल वैरागी मौजूद रहे।

जींद उपचुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन की जीत तय: अत्रेय

 इनेलो प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन आत्रेय ने कहा कि जींद उपचुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय है और यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस को आइना दिखाने का काम करेगा। जारी बयान में प्रवीन आत्रेय ने यह भी कहा है कि भाजपा की नीतियों से त्रस्त जनता को इस चुनाव के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराने का मौका मिला है।

 प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इस चुनाव से उस बदलाव की नींव रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इनेलो का मुकाबला किसी भी दल से नहीं है क्योंकि कांग्रेस प्रदेश में अपना जनाधार खो चुकी है और भाजपा को हर वर्ग के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नवनिर्मित जजपा के जनाधार पर टिप्पणी करते हुए इनेलो वरिष्ठ नेता ने कहा कि जनाधार उन्हीं का होता है जिनकी कोई विचारधारा हो।

 उन्होंने कहा कि जजपा अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ऐसे लोगों को शामिल कर रही है जिनकी जननायक की नीतियों में कोई आस्था नहीं है और न ही चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के स्वाभीमानी जीवन से कोई सरोकार है। उन्होंने यह भी कहा कि जेजेपी का उद्देश्य केवल मात्र इनेलो-बसपा गठबंधन को सत्ता से दूर रखने का प्रयत्न करना है लेकिन इस उपचुनाव में जनता उसे सबक सिखाने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed