फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Internet Service Closed: Waris Punjab De Head Amritpal Singh Uncle And Driver Surrendered News in Hindi

Operation Amritpal: पंजाब में कल दोपहर तक इंटरनेट बंद, मुक्तसर में अमृतपाल के 11 समर्थक हिरासत में

Mon, 20 Mar 2023 01:03 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/मुक्तसर
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/मुक्तसर Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Mar 2023 01:03 PM IST
सार

Amritpal Singh News: मुक्तसर में 'वारिस पंजाब दे'  मुखी अमृतपाल सिंह के 11 समर्थकों को जिला पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि पुलिस पिछले दो दिनों से जिले में विभिन्न जगह पर नाके लगाकर हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की जांच कर रही है। इस बीच अमृतपाल के 11 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Punjab Internet Service Closed: Waris Punjab De Head Amritpal Singh Uncle And Driver Surrendered News in Hindi
अमृतपाल सिंह। - फोटो : twitter

विस्तार

कट्टरपंथी अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस का ऑपरेशन जारी है। इस बीच जनहित में पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) को 21 मार्च दोपहर 12 बजे तक निलंबित कर दिया गया है। वॉयस कॉल की सुविधा रहेगी। वहीं सभी डोंगल सेवाएं भी बंद रहेंगी। पंजाब के गृह मामलों और न्याय विभाग ने यह आदेश जारी किया है। पंजाब में पिछले दो दिनों से इंटरनेट सेवा बंद है। 

विज्ञापन


क्या बोली पंजाब सरकार
इंटरनेट और एसएमएस सेवा निलंबित करने पर पंजाब सरकार ने कहा है कि समाज के कुछ वर्गों से सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा होने की संभावना है और वे अपनी 'राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों' में व्यापक रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। समाज के कुछ वर्ग राज्य में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हिंसा भड़काकर सार्वजनिक व्यवस्था को खतरे में डाल सकते हैं।
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया है कि यह संज्ञान आया है कि समाज के ये वर्ग व्यापक रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि का उपयोग करते हैं और भड़काऊ सामग्री और अफवाह फैलाने के लिए लघु संदेश सेवा (एसएमएस) का भी उपयोग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगर अमृतपाल सिंह गिरफ्तार किया जाएगा तो डीजीपी सूचना देंगे। कुछ बुरी ताकतें हैं लेकिन पुलिस अच्छा काम कर रही है। मैं पंजाब के लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। मंत्री बलबीर सिंह, मंत्री पंजाब।

 

 
मुक्तसर में अमृतपाल के 11 समर्थक हिरासत में
उधर, मुक्तसर में 'वारिस पंजाब दे'  मुखी अमृतपाल सिंह के 11 समर्थकों को जिला पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि पुलिस पिछले दो दिनों से जिले में विभिन्न जगह पर नाके लगाकर हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की जांच कर रही है। इस बीच अमृतपाल के 11 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। 


इनमें बलकरन सिंह निवासी भलाईआणा (कोटभाई), जुगराज सिंह निवासी कोठे जगरियां वाले साहिब चंद (कोटभाई), लखविंदर सिंह निवासी बुट्टर बखुआ, सतनाम सिंह निवासी समाघ, संदीप सिंह निवासी हुस्नर (गिद्दड़बाहा), हरबंस सिंह निवासी मराड़ कलां, जसविंदर सिंह निवासी थांदेवाला (मुक्तसर), संदीप सिंह निवासी सुखना अबलू (मलोट), लवदीप सिंह, डीसी सिंह खालसा निवासी साहिब चंद, जसवंत सिंह निवासी थांदेवाला का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed