फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all india football tournament in chandigarh

फुटबाल टूर्नामेंटः एक दिन में 6 मैच, देखिए किसमें और कौन जीता?

Mon, 26 Sep 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Sep 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
all india football tournament in chandigarh
फुटबाल टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
14 वें एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को कई रोचक मुकाबले खेले गए। यह टूर्नामेंट डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से कराया जा रहा हैं। दिन में खेले गए मैच में एफसी पूणे ने प्राइड स्पोर्ट्स दिल्ली की टीम को 4-1 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में महिलपुर फुटबॉल अकादमी ने गुजरात फुटबॉल एसोसिएशन को एक तरफा मैच में 16-1 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


मैच के तीसरे मिनट में आसिफ खान ने पहला गोल किया। उमेश ने 14 वें, 15वें, 42 वें, 58 वें, 69 वें,72 वें मिनट में 6 गोल दागे। आसिफ खान ने 22 वें मिनट में फिर से गोल दागा। इसकेबाद भूपिंदर ने 26 वें, 40 वें, 44 वें, 56वें, 64 वें मिनट में 5 गोल किए। बलजिंदर ने 1, अमृतपाल ने 1, अमरदीप ने 1 गोल किया। वहीं हारने वाली टीम गुजरात से सुर्दशन 88 वें मिनट एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन


दिन में खेले गए तीसरे मैच में यंगस्टर्स फुटबॉल क्लब और बाइचुंग भूटिया  फुटबॉल क्लब न्यू दिल्ली की टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। चौथे मैच में हावड़ा की टीम ने हरियाणा यंग फुटबॉल क्लब को 7-1 से हराया। हरियाणा से दीपांशु ने पहला गोल किया। इसके बाद हावड़ा की टीम ने हाफ समय के बाद सात गोल कर डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें मैच में मिनर्वा फुटबॉल अकादमी ने नवी मुंबई की टीम को 12-0 से शिकस्त दी। छठे मैच में चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन और थाऊ स्पोर्ट्स अकादमी मणिपुर की टीमें 0-0 से बराबरी पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed