फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   alive lizard found in cold coffee in chandigarh

OMG! मैगी, फ्रूटी के बाद अब कोल्ड कॉफी में जिंदा छिपकली

Wed, 17 Jun 2015 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Jun 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
alive lizard found in cold coffee in chandigarh

सेक्टर-17 स्थित इंडियन काफी हाउस में एक कस्टमर की कोल्ड कॉफी के गिलास से जिंदा छिपकली निकलने से हंगामा हो गया।

विज्ञापन


सेक्टर-21 निवासी चरणजीत सिंह वधावन का आरोप है कि वे अपने दोस्त के साथ कॉफी पीने गए थे। जैसे ही उन्होंने कोल्ड कॉफी के तीन से चार घूंट पीये, उन्हें लगा कि अंदर कुछ चीज है।

उन्होंने ध्यान से देखा तो जिंदा छिपकली थी। उन्होंने तुरंत कॉफी हाउस के मैनेजर को बुलाया और पूछताछ की। काफी देर तक हंगामा होने के बाद चरणजीत सिंह ने 100 नंबर पर कॉल कर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नीलम पुलिस चौकी इंचार्ज सर्वजीत सिंह शेर्खों आईं और दोनों पक्षों को चौकी में ले आए। चौकी में भी करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों के बीच बहस चलती रही। उसके बाद चरणजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली और जीएमएसएच-16 से फूड सेफ्टी विंग की टीम को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने जांच करने के बाद इंडियन कॉफी हाउस का चालान काटा। उसके बाद इंडियन कॉफी हाउस के मैनेजर ने लिखित में माफी मांगी।

सेक्टर-16 में कराई जांच
गिलास में छिपकली देखने के बाद चरणजीत ने तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचकर और जांच करवाई। डॉक्टरों ने उसे दवा दी। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है।

इंडियन कॉफी हाउस काफी वर्षों से ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध करा रही है। ऐसा किसी भी ग्राहक के साथ नहीं हुआ है। यह पूरा घटनाक्रम एक साजिश है। कुछ लोग हमें यहां से निकलवाना चाहते हैं।
- चमौली, मैनेजर इंडियन काफी हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed