फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert regarding Monkeypox in Haryana

Monkeypox Alert: मंकीपॉक्स का खतरा, दिल्ली में दस्तक से हरियाणा में अलर्ट

Thu, 28 Jul 2022 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Jul 2022 10:11 PM IST
सार

मंकीपॉक्स से बचाव की तैयारी के लिए पावर पाइंट तैयार कर सभी अस्पतालों में भेज दिए हैं। डॉक्टर और स्टाफ को भी इसकी जानकारी दी जाए। जारी गाइडलाइंस में 21 दिनों का आइसोलेशन, घावों को ढककर रखना और ट्रिपल लेयर का मास्क पहनना शामिल है।

विज्ञापन
Alert regarding Monkeypox in Haryana
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक के बाद हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और गाइडलाइन जारी की है। सभी सीएमओ को अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने और विदेश से आने वाले यात्रियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है। संदिग्ध मरीजों को तुरंत आइसोलेट कराना होगा। मंकीपॉक्स के मरीजों के डायग्नोज और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंधन के लिए डॉक्टरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया है।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि अभी तक प्रदेश में मंकीपॉक्स का एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने गुरुवार को जिलावार सीएमओ से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध और दवाइयों की जानकारी ली। निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। 
विज्ञापन


मंकीपॉक्स से बचाव की तैयारी के लिए पावर पाइंट तैयार कर सभी अस्पतालों में भेज दिए हैं। डॉक्टर और स्टाफ को भी इसकी जानकारी दी जाए। जारी गाइडलाइंस में 21 दिनों का आइसोलेशन, घावों को ढककर रखना और ट्रिपल लेयर का मास्क पहनना शामिल है। वहीं, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह के साथ बैठककर कोरोना और मंकीपॉक्स की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. वीना सिंह ने बताया कि हरियाणा में चार करोड़ 46 लाख 70 हजार से भी अधिक कोविड रोधी टीकाकरण की डोज दी जा चुकी हैं। कोरोना और मंकीपाक्स से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राज्यपाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच से संबंधित सुविधाएं समय पर मिले।

 

मंकीपॉक्स के लिए हमारी पूरी तैयारी है। हरियाणा में अभी कोई केस नहीं है। डॉक्टर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और सभी प्रकार की दवाइयां भी उपलब्ध हैं। कोरोना और मंकीपॉक्स को लगातार निगरानी और समीक्षा की जा रही है। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed