फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert in Chandigarh after blast in Lucknow court

लखनऊ कचहरी में धमाके के बाद चंडीगढ़ में अलर्ट

Sun, 16 Feb 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Alert in Chandigarh after blast in Lucknow court
चंडीगढ़। दीवानी कचहरी लखनऊ के परिसर में बम धमाकों के बाद चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-17 और 42 के बस स्टैंड, सेक्टर-15, 22, 19, 36, 37, 41 की मार्केट में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों के सामानों की चेकिंग करने के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए सुबह ही 3 क्यूआरटी और 3 ऑपरेशन सेल की टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में भेजीं। टीम के सदस्य जसमिंदर सिंह, डीएसपी ऑपरेशन दिलशेर सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह अभियान चलाया जा रहा है। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बस स्टैंड और बाजारों के अलावा अटावा गांव, बुड़ैल गांव और अन्य गांवों में भी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed