{"_id":"5be93c5cbdec2269960bc0ef","slug":"alert-for-use-of-social-media-by-police-employees-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के उन पुलिसकर्मियों के लिए बुरी खबर है, जो सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के उन पुलिसकर्मियों के लिए बुरी खबर है, जो सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, पढ़ें
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
social media user
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन पुलिसकर्मियों के लिए बुरी खबर है, जो सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। प्रदेश के डीजीपी ने भी इस संबंध में सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में कार्यशाला कराकर सोशल मीडिया के संबंध में अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों को पुलिस के व्हाट्सएप ग्र्रुप पर भी सूचना डालने को कहा गया है। सोशल मीडिया का प्रयोग न करने वाले पुलिसकर्मियों का ब्योरा जिला वाइज तैयार कराया जा रहा है।
तकनीकी के दौर में बदमाश भी पूरी तरह से हाईटेक हो चुके है। फोन काल के बजाए बदमाश पुलिस से बचने को व्हाट्सएप या फिर फेसबुक मैसेंजर काल कर एक दूसरे को जानकारी देते हैं। तकनीकी दौर में आज भी कई जिलों में कुछ पुलिसकर्मियों को फेसबुक से व्हाट्सएप के बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी है तो वह फेसबुक, टवीट्र और अन्य सोशल मीडिया पर अलर्ट नहीं रहते हैं। प्रदेश के डीजीपी ने रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत, झज्जर, क रनाल, कैथल, भिवानी, फतेहाबाद समेत प्रदेश के सभी जिलों के एसपी के पास पत्र भेजा है।
जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों का ब्योरा तैयार कराया जाए। यहीं नहीं उन्हें प्रतिदिन पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप में पुलिस की कार्रवाई या फिर अन्य किसी भी तरह के मैसेज डालने के निर्देश दे। जिन पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया के बारे में जानकारी नहीं है, जल्द ही पुलिस लाइन में कार्यशाला कराकर उन्हें सोशल मीडिया के संबंध में अलर्ट किया जाए। एक सप्ताह के अंदर ऐसे पुलिसकर्मियों का ब्योरा भेजने को कहा गया है। ऐसे पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अलर्ट रहें पुलिसकर्मीः डीजीपी
सभी पुलिसकर्मियों को फेसबुक से लेकर टवीट्र और अन्य सोशल मीडिया पर अलर्ट रहने को कहा गया है। लोगों के भी संपर्क में रहने को कहा गया है। सोशल मीडिया से दूरी बनाने वाले पुलिसकर्मियों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। यदि कोई जान बूझकर सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा
ऐसे पुलिसकर्मियों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते। समय-समय पर पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया के बारे में जानकारी भी दी जाती है। व्हाट्सएप ग्रुप पर भी जानकारी शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं।
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक