{"_id":"619aae706dc3290e405e17c3","slug":"akul-malik-s-racket-did-wonders-won-3-gold-medals-chandigarh-news-pkl4337192146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकुल मलिक के रैकेट ने किया कमाल, जीते 3 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकुल मलिक के रैकेट ने किया कमाल, जीते 3 स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अकुल मलिक ने चंडीगढ़ स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में विभिन्न इवेंट में तीन स्वर्ण पदक जीते। चैंपियनशिप के आखिरी दिन रविवार को फाइनल मुकाबले सेक्टर- 38 वेस्ट के खेल परिसर में हुए। लड़काें के अंडर-13 आयु वर्ग के फाइनल मैच में इशित ने अर्णव कोें 21-15, 21-16 से हराया। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में अभिषेक सैनी ने ध्रुव बंसल को 20-22 व 21-04 से मात दी। लड़काें के अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले में अकुल मलिक ने जयन गर्ग को 21-15, 21-13 से हराया। लड़कियों के इसी आयु वर्ग में रिजुल सैनी ने शगुनप्रीत कौर को 21-17, 18-21, 21-8 से हराकर खिताब जीता।
लड़कों के अंडर-15 के फाइनल मैच में कृष्ण ने रेहान को 15-21, 21-15 और 21-08 से हराया। लड़कियों के अंडर-19 के डब्ल्स मुकाबले में मिली वर्मा व वृंदा राणा ने जसमीन व नैना की जोड़ी को 12-21, 21-12 और 21-12 से हराकर खिताब जीता। लड़कों के डब्ल्स वर्ग में अकुल मलिक और वैभव की जोड़ी ने अश्विनी और सिद्धार्थ की जोड़ी को 21-16, 22-20 से मात दी। महिला सिंगल्स वर्ग में गरिमा सिंह ने रिज्जुल सैनी को 23-21, 21-9 से हराया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सचिव अजय सिंघानिया व हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।