{"_id":"58383aac4f1c1b262413d59f","slug":"akali-workers-were-beat-woman-during-his-speech-the-prime-minister-asked-what-is-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण के बीच महिला को अकाली वर्करों ने पीटा, पीएम बोले- ये क्या हो रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण के बीच महिला को अकाली वर्करों ने पीटा, पीएम बोले- ये क्या हो रहा है
ब्यूरो/अमर उजाला,बठिंडा
Updated Sat, 26 Nov 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जनसभा को संबोधन कर रहे थे तो भीड़ में से एक महिला ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
इसके बाद वहां पर मौजूद अकाली वर्करों ने पहले महिला को खूब पीटा और उसके बाद गंभीर हालत में महिला पुलिस कर्मी उक्त महिला को एक टेंपो में डालकर अज्ञात जगह पर ले गई।
जानकारी के अनुसार बरनाला निवासी उक्त महिला चिटफंड कंपनी की ठगी का शिकार होने से इंसाफ लेने और अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए अपनी तीन साथी महिलाओं के साथ उक्त समागम में पहुंची थी।
इस पूरे घटनाक्रम को मंच देख रहे प्रधानमंत्री मोदी ने अपना भाषण तुरंत समाप्त कर दिया और जाते समय उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल को पूछ लिया कि यह सब क्या हो रहा है।
विज्ञापन
जिस पर डिप्टी सीएम ने जवाब देने के बजाय चुप्पी साध ली। वहीं दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि महिला आशा वर्कर थी। लेकिन इस संबंधी कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।