{"_id":"589481f14f1c1bc64fe80c65","slug":"akali-leader-s-car-six-lakh-cash-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता की गाड़ी से छह लाख की नगदी पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली नेता की गाड़ी से छह लाख की नगदी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक अकाली नेता की गाड़ी से छह लाख रुपये की नगदी पकड़ी है। कार चालक नगदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने चालक को काबू कर लिया है। यह घटना गुरुहरसहाए की दाना मंडी के गेट नंबर-एक पर लगे नाके पर घटी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुताबिक दाना मंडी के गेट नंबर-एक पर पैरामिलिट्री और पुलिस का नाका लगा हुआ था। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को नाके पर रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में से छह लाख रुपये की नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन
सभी नोट दो-दो हजार रुपये के थे। गाड़ी केजी इंडस्ट्री जलालाबाद की थी। कार चालक की पहचान अकाली वर्कर छिंदर सिंह पुत्र जग्गा सिंह वासी गुरुहरसहाए के रूप में हुई है। उधर, एसपी (डी) धर्मवीर सिंह, डीएसपी (डी) सतपा सिंह व डीएसपी गुरुहरसहाए बलविंदर सिंह का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन