{"_id":"5b97c130867a557f015d1af1","slug":"akali-leader-allegations-on-congress-mla-for-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस के विधायक ने किया करोड़ों का घपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली नेता ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस के विधायक ने किया करोड़ों का घपला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद के गिद्दड़बाहा हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, बीडीपीओ समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं पर मनरेगा व अन्य योजनाओं में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये के घपले का आरोप लगाए। इस दौरान डिंपी ढिल्लों के साथ शिअद कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों का खून चूसने का आरोप लगाते हुए विधायक राजा वड़िंग, बीडीपीओ और कांग्रेसियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
डिंपी ढिल्लों ने कहा कि हैरानीजनक बात है कि जिन कार्यों के नाम पर करोड़ों के घपले हुए हैं, उन कार्यों के लिए पंचायतों में कोई मते भी नहीं डाले गए। गांव भलाईआणा में बिना किसी मंजूरी के 19 लाख रुपये की पाइपलाइन डाली गई है तो कांग्रेसी नेता काउणी जोन से जिला परिषद सदस्य नरिंदर काउणी के घर के लिए अवैध तौर पर आठ लाख रुपये में पाइप लाइन डाली गई है।
गांव चक्क गिलजेवाला में अमृतपाल सिंह के घर से हरभगवान सिंह के घर तक गली के निर्माण के लिए दो लाख 6826 रुपये की रकम बीडीपीओ ने अदा भी कर दी। जबकि गली अभी बननी भी शुरू नहीं हुई है। यही नहीं मृतकों के नाम पर जाली मास्टर रोल तैयार कर जाली दस्तख्तों के जरिए अन्य खातों में रकम डाली गई है।
विज्ञापन
डिंपी ढिल्लों ने विधायक से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस घपलेबाजी की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार के मनरेगा विभाग व अन्य विभागों को इन घपलों की जांच के लिए लिखित शिकायत भी भेज रहे हैं।