फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal Poll- Khol rally in Faridkot today

प्रकाश सिंह बादल ने कहा, शांति के लिए मैं अपनी और सुखबीर बादल की कुर्बानी देने को तैयार हूं

Mon, 17 Sep 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फरीदकोट (पंजाब) Updated Mon, 17 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal Poll- Khol rally in Faridkot today
अकाली दल की पोल खोल रैली
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को फरीदकोट सब्जी मंडी में आयोजित पोल खोल और जबर विरोधी रैली में ऐलान किया कि वह राज्य में शांति और भाईचारक सांझ की रक्षा के लिए अपनी व अपने बेटे सुखबीर सिंह बादल की जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुझे और मेरे बेटे को खत्म करने की एक साजिश के बारे में जानकारी दी है लेकिन हम न तो किसी को डराते हैं और न ही ऐसी धमकियों से डरते हैं। 
विज्ञापन


खालसा पंथ शांति, सांप्रदायिक सौहार्द्र और सरबत का भला जैसे मूल्यों की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियों के इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है। ये सारी शिक्षाएं हमें गुरु साहिबान से मिली हैं। इस मौके पर बादल ने कहा कि कांग्रेस उन ताकतों से मिली है, जो एक बार पहले भी पंजाब को हिंसा और खून-खराबे के दौर में धकेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और खालसा पंथ द्वारा ठुकराए गए तत्वों का पुराना गठजोड़ है, जो पंथक होने का ढोंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस का लक्ष्य सिख गुरुद्वारों और ऐतिहासिक धार्मिक संस्थानों को हथियाने का पुराना सपना पूरा करने का है। इनका मुख्य उद्देश्य एसजीपीसी है। कांग्रेस जानती है कि वह सरेआम यह काम नहीं कर सकती, क्योंकि सिख कभी अपने कातिलों को अपनी धार्मिक होनी का कर्ताधर्ता नहीं बनने देंगे। यही कारण है कि कांग्रेस ने इन पंथक संगठनों को आगे लगाया है। उन्होंने ऐसी साजिश पहले भी की थी, पर नाकामियों से कोई सबक नहीं सीखा। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस का इन ताकतों से गठजोड़ पंजाब को दोबारा आग में फेंक सकता है, जैसे 80 के दशक में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंड ने 30 लाख की संपत्ति खरीदी

Akali Dal Poll- Khol rally in Faridkot today
अकाली दल की फरीदकोट में रैली
शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस समर्थक पंथक नेताओं को गले में इंदिरा गांधी की तस्वीर वाली तख्तियां टांगने की सलाह दी। कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल जैसे नेता के लिए घटिया शब्दावली का उपयोग कर रहे हैं। उनके अतीत के बारे में तो सभी जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कैप्टन ही थे, जिन्होंने हाथ में गुटका साहिब पकड़कर किए वादे को तोड़कर सबसे बड़ी बेअदबी की है। 

अकाली दल अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ तथा मंत्री सुखजिंदर रंधावा पर भी तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि जाखड़ के पिता बलराम जाखड़ ने कहा था कि देश के भले के लिए दो करोड़ सिखों को मारा जा सकता है जबकि सुखजिंदर रंधावा के पिता संतोख रंधावा ने आप्रेशन ब्लू स्टार के लिए इंदिरा गांधी की तारीफ की थी। सुखबीर ने कहा कि दोनो गर्मख्याली नेता ध्यान सिंह मंड और बलजीत सिंह दादूवाल का अतीत अच्छा नहीं है। 

गरीब परिवार वाले मंड ने हाल ही में 30 लाख की संपत्ति खरीदी है। मंड, दादूवाल और बाकी पंथक नेता बरगाड़ी आंदोलन के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। रैली में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर भंडारी, पूर्व कैबिनेट बिक्रम सिंह मजीठिया, सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़, बीबी जागीर कौर, चरणजीत सिंह अटवाल, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, विरसा सिंह अटवाल, मंतार सिंह बराड़ और परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने भी संबोधित किया। 

बादल के पिस्तौल बरामदगी के बयान को पुलिस ने नकारा 
रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आज भी पुलिस ने एक व्यक्ति को पिस्तौल के साथ पकड़ा है जो सुखबीर सिंह बादल की हत्या करने आ रहा था। उनके इस दावे को पुलिस ने सिरे से नकार दिया है। एसएसपी राजबचन सिंह ने कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति पुलिस ने नहीं पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed