फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal in Punjab, districts president, politics, sukhbir Badal

पंजाब में अकाली दल ने कई जिलों के प्रधान घोषित किए

Thu, 02 Jun 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
Akali Dal in Punjab, districts president, politics, sukhbir Badal
सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी - फोटो : BBC
चुनावी आहट से पहले पार्टी को मजबूत करने और पदाधिकारियों को सक्रिय करने के उद्देश्य से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने वीरवार को कई जिलों के नए प्रधान घोषित कर दिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही नए प्रधानों को अपने जिले की कार्यकारिणी बनाने का अधिकार दे दिया। इनमें कुछ अनुभवी नेताओं को भी प्राथमिकता दी गई है। पार्टी प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि मुख्य संसदीय सचिव और पार्टी विधायक स्वरूप चंद सिंगला को जिला बठिंडा (शहरी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


पंजाब जैनको के पूर्व चेयरमैन और यूथ अकाली दल होशियारपुर के पूर्व प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा को होशियारपुर (शहरी) का प्रधान मनोनीत किया गया है।

डॉ. चीमा के अनुसार पठानकोट शहरी और देहाती के भी प्रधान घोषित कर दिए गए हैं। हरदीप सिंह लमीनी को पठानकोट (देहाती) और मास्टर हरभजन लाल को पठानकोट (शहरी) का प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसविंदर सिंह प्रिंस को जिला संगरूर (शहरी) का प्रधान घोषित किया गया है। डॉ. चीमा ने नए प्रधानों को जल्द जिला पदाधिकारियों और सर्किल स्तर पर कमेटियों का गठन कर उसकी सूची पार्टी मुख्यालय में जमा करवाने को कहा गया है।

उन्होेंने कहा कि शेष जिलों के प्रधानों की घोषणा भी पार्टी प्रधान की ओर से जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed