फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal claims it has evidence of Jagdish Tytler's role in 1984 riots

1984 दंगों पर टाइटलर का वीडियो वायरल, अकाली दल ने की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 06 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal claims it has evidence of Jagdish Tytler's role in 1984 riots
Jagdish Tytler - फोटो : File Photo
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने सोमवार को एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने 1984 में कथित तौर पर 100 सिखों के कत्ल की बात स्वीकार की है। जीके ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में पांच वीडियो क्लिप जारी किए। उसके बाद ये वीडियो वायरल हो गए। शिरोमणि अकाली दल और कई संगठनों ने टाइटलर की गिरफ्तारी की मांग की है।  
विज्ञापन


जीके ने बताया कि यह वीडियो क्लिप उनके घर किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजी है। वीडियो में टाइटलर स्वयं कह रहे हैं कि उन्होंने 100 सिखों का कत्ल किया है पर कुछ नहीं हुआ, जांच जारी है। यह टाइटलर का इकबालिया जुर्म है।
विज्ञापन


जीके ने कहा कि अगर अब जांच एजेंसियों ने 24 घंटे के भीतर टाइटलर को गिरफ्तार नहीं किया, तो हम पुलिस मुख्यालय का घेराव करने पर मजबूर होंगे। अकाली दल इस मसले पर चुप नहीं बैठेगा, जरूरत पड़ने पर अकाली सांसद इस मसले को संसद में भी उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'राजीव गांधी की भूमिका की जांच की जाए'

Akali Dal claims it has evidence of Jagdish Tytler's role in 1984 riots
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : File Photo
शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने मांग की है कि कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही 1984 केकत्लेआम में एक सहयोगी साजिशकर्ता के तौर पर पूर्व पीएम राजीव गांधी की भूमिका की जांच कर नया केस दर्ज किया जाए। सोमवार को टाइटलर की विडियो वायरल हुई। इसके बाद शिअद के तेवर हमलावर हो गए हैं।

सुखबीर ने कहा कि टाइटलर ने खुलासा किया है कि उसने सौ सिखों का कत्ल किया था। साथ ही यह भी कहा है कि उस समय दिल्ली की गलियों में राजीव गांधी उसकेसाथ थे। इससे साबित होता है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी न सिर्फ साजिशकर्ता थे, बल्कि अपराध में भागीदार भी थे।

टाइटलर की इंदिरा गांधी, राजीव और राहुल समेत गांधी परिवार के साथ निकटता सभी को पता है, इसलिए किसी और सबूत की जरूरत नहीं है। टाइटलर द्वारा सियासी जोड़तोड़ केलिए की सभी कार्रवाइयों की जांच आखिर में राजीव और उनकेपरिवार पर जाकर रुकेगी। टाइटलर केसियासत से प्रेरित होकर किए कामों और राजीव के उसके साथ होने के दावों की जांच बहुत जरूरी है।

सुखबीर सोमवार को टाइटलर की एक सीडी वायरल होने केबाद प्रतिक्रिया जता रहे थे। जिसमें टाइटलर ने राजीव और गांधी परिवार के सबसे भरोसे योग्य व्यक्ति केतौर पर कई खुलासे किए हैं। टाइटलर ने यह भी कहा है कि उसने राजीव और उनकेपरिवार की सेवा केलिए सिखों को मारा। बदले में कांग्रेस ने उसे पदों से नवाजने का वादा किया था।

सुखबीर ने कहा कि इस संबंध में सारा सच सामने आना बहुत जरूरी है। वह भारत केइतिहास का सबसे काला दौर था। उस भयानक सच को लोगों के सामने लाने केलिए सभी पहलुओं की कानूनी पक्ष से जांच जरूरी है। इसलिए वायरल विडियो में टाइटलर द्वारा किए खुलासों की पूरी जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed