{"_id":"650be8fbda7a309a60003d66","slug":"airport-will-reach-in-five-minutes-from-sector-48-preparations-for-land-acquisition-started-for-the-new-route-chandigarh-news-c-16-sml1026-243093-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-48 से पांच मिनट में पहुंचेंगे एयरपोर्ट, नए मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-48 से पांच मिनट में पहुंचेंगे एयरपोर्ट, नए मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ से मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की दूरी कम करने के लिए प्रशासन एक नया मार्ग बनाने जा रहा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। भूमि मालिकों को जल्द ही जमीन अधिग्रहण का नोटिस भेजा जाएगा। इस नए मार्ग के बनने से चंडीगढ़ सेक्टर-48 से मोहाली स्थित एयरपोर्ट की दूरी 11.5 किमी से घटकर महज 3.5 किमी रह जाएगी। ऐसे में एयरपोर्ट पहुंचने में 25 मिनट की जगह पांच मिनट ही लगेंगे।
अधिग्रहण की प्रक्रिया में प्रक्रिया में लगभग एक साल का समय लगने की उम्मीद है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद यूटी प्रशासन ने इस मार्ग के निर्माण को लेकर अधिग्रहण की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चंडीगढ़ प्रशासन इसके लिए 39 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगा, जबकि 12 एकड़ जमीन पंजाब सरकार हासिल करेगी।
यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण में सबसे बड़ी चुनौती 0.98 एकड़ रक्षा भूमि के स्थायी हस्तांतरण की थी, जिसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से कार्य अनुमति मिल गई है। जानकारी के अनुसार, कुल 39.6 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए 106.69 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रभावितों को प्रदान किया जाएगा। परियोजना के लिए कुल 51 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने की जरूरत है, जिसमें से 39 एकड़ जमीन चंडीगढ़ में और बाकी 12 एकड़ जमीन पंजाब के जगतपुरा और खंडाला गांवों में पड़ती है।
विज्ञापन
60 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, साइकिल ट्रैक भी बनेगा
जानकारी के मुताबिक, 3.5 किमी लंबा यह मार्ग 60 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें तीन मुख्य कैरिजवे, दो सर्विस लेन और दोनों तरफ दो मीटर चौड़े साइकिल ट्रैक होंगे। नई सड़क विकास मार्ग (सेक्टर-43 आईएसबीटी से आने वाली) और पूर्व मार्ग (ट्रिब्यून चौक से आने वाली) के टी-पॉइंट चौराहे से शुरू होगी। मोहाली से गुजरने के बाद इस चौराहे से हवाई अड्डे की वर्तमान दूरी 11.5 किमी है। नया मार्ग इसे घटाकर लगभग 3.5 किमी कर देगा।
सीएचआईएएल बनाएगा 1.1 किमी सड़क
मुख्य मार्ग के अलावा सीएचआईएएल (चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने अपने स्तर पर हवाई अड्डा परिसर के भीतर लगभग 1.1 किमी लंबी सड़क के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालाँकि, कार्यान्वयन और उसके व्यय के संबंध में निर्णय सीएचआईएएल द्वारा लिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे ने विकास मार्ग को नई सड़क से जोड़ने वाले रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है।
कोट्स
एयरपोर्ट के लिए नए मार्ग के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसे लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। प्रशासन अब भूमि अधिग्रहण नीति के तहत भूमि मालिकों को नोटिस जारी करेगा। अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने में लगभग एक साल का समय लगेगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- धर्मपाल, सलाहकार, प्रशासक चंडीगढ़