फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air quality level in eight cities of Haryana is at alarming level 

हरियाणा: नहीं जल रही पराली, फिर भी आठ शहर अधिक प्रदूषित, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सबसे अधिक एक्यूआई

Wed, 01 Dec 2021 10:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 Dec 2021 10:16 PM IST
सार

हरियाणा में दिवाली के समय कई शहरों का एक्यूआई 400 पार चला गया था। एक समय पूरे देश में हरियाणा सबसे प्रदूषित रहा था। उस समय दिवाली के पटाखों और पराली जलाने के कारण ऐसे हालत बने थे।

विज्ञापन
Air quality level in eight cities of Haryana is at alarming level 
हरियाणा के आठ शहरों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पराली नहीं जलाए जाने के बाद भी हरियाणा के आठ शहरों में वायु गुणवत्ता स्तर (एक्यूआई) खतरनाक स्तर पर है। फरीदाबाद (388) और गुरुग्राम (360) में सबसे अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया है। जबकि पंचकूला और पलवल ऐसे शहर हैं, जहां का वायु गुणवत्ता स्तर संतोषजनक है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में संभावित बूंदाबांदी से प्रदूषण में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा में दिवाली के समय कई शहरों का एक्यूआई 400 पार चला गया था। एक समय पूरे देश में हरियाणा सबसे प्रदूषित रहा था। उस समय दिवाली के पटाखों और पराली जलाने के कारण ऐसे हालत बने थे। लेकिन इस समय हरियाणा में अधिकतर धान काट ली गई है और उसके स्थान पर गेहूं की बिजाई की जा चुकी है। ऐसे में अब पराली जलाने के मामले न के बराबर हैं, बावजूद इसके शहरों में प्रदूषण स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 

विज्ञापन

शहर                   एक्यूआई
फरीदाबाद            388
हिसार                  365
गुरुग्राम               360
जींद                    360
रोहतक               329
बहादुरगढ़           337
कुरुक्षेत्र               323
कैथल                 301

6874 स्थानों पर जले पराली के अवशेष

इस बार सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद 6874 स्थानों पर पराली के अवशेष जलाए गए। अब पराली जलाने के मामले नहीं के बराबर आ रहे हैं। सबसे अधिक फतेहाबाद 1473, कैथल 1158, करनाल 953, जींद 898, कुरुक्षेत्र 538, सिरसा 531, अंबाला 307, पानीपत 241, सोनीपत 201, हिसार 226, यमुनानगर 146 और पलवल में 114 स्थानों पर पराली जलाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आज और रविवार को बारिश के आसार
दिसंबर की शुरुआत में ही ठंड ने दस्तक दे दी है। आसमान में बादल छाए हैं और तापमान में गिरावट आ गई है। गुरुवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को धूप खिलेगी, लेकिन रविवार को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा और बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में कई जगहों पर बर्फबारी होने के आसार है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। दिसंबर के मध्य तक कोहरा भी दस्तक दे देगा। -डॉ. मनमनोहन सिंह, निदेशक, मौसम विभाग, चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed