फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Pollution in Haryana has reached danger level, problems increasing due to smog in atmosphere

सांसों पर संकट: हरियाणा में खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा वायु प्रदूषण, सोनीपत में 465 एक्यूआई से बढ़ी परेशानी

Fri, 03 Nov 2023 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 12:12 PM IST
सार

दिवाली से पहले ही लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते वातावरण में सुबह-शाम के साथ ही रात को स्मॉग छाने लगा है। शुक्रवार को भी सुबह स्मॉग का असर दिखाई दिया। वातावरण में स्मॉग छाने से सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन हो रही है।

विज्ञापन
Air Pollution in Haryana has reached danger level, problems increasing due to smog in atmosphere
सोनीपत में स्मॉग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा में प्रदूषण अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वातावरण में स्मॉग छाने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन की समस्या भी होने लगी है। 

विज्ञापन


सोनीपत का एक्यूआई शुक्रवार को 465 तक पहुंच गया है। साथ ही पीएम-10 व पीएम 2.5 का स्तर 500-500 दर्ज किया गया। जिससे अस्पताल में सांस, गले में खराश व आंखों में जलन के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचने के चलते चिकित्सक एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब के दो बड़े गायकों में ठनी: जस्सी बोले-डेरों में न गाएं गायक, हंस का पलटवार-पुत्तर आपको कोई बुलाता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली से पहले ही लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते वातावरण में सुबह-शाम के साथ ही रात को स्मॉग छाने लगा है। शुक्रवार को भी सुबह स्मॉग का असर दिखाई दिया। वातावरण में स्मॉग छाने से सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन हो रही है। साथ ही गले में खराश के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारी है, उनके लिए यह स्मॉग काफी खतरनाक है। 


चिकित्सकों की सलाह
सोनीपत नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. योगेश गोयल ने कई हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं। घर से बाहर बिना किसी कारण के नहीं निकलना चाहिए और घर से निकलना है तो मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाकर निकलना चाहिए। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी होने का खतरा कम रहता है।

ग्रैप 3 लागू
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रैप-3 लागू कर दिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उनकी टीम लगातार प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा कस रही है। लोगों को बेहतर मास्क लगाने की सलाह भी दी जा रही है। प्रदूषण बढ़ने पर ग्रैप-3 लागू कर दिया गया है। ऐसे में निर्माण से लेकर पेंट करने तक का कार्य बंद कर दिया गया है। खनन पर रोक है और स्टोन क्रशर बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed