फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air pollution decreases in 15 Cities Of Haryana after rain

आंधी व बारिश ने 24 घंटे में सुधारी हरियाणा के 15 शहरों की हवा, लेकिन इन जगहों पर बढ़ा प्रदूषण

Sun, 20 Oct 2019 03:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Oct 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Air pollution decreases in 15 Cities Of Haryana after rain
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में पश्चिमी हलचलों के चलते शुक्रवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते 15 शहरों की प्रदूषित हवा में सुधार हुआ है। इस बारिश से सबसे अधिक राहत रोहतक और सिरसा को मिली है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में रोहतक में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 184 तो सिरसा में 182 अंकों की गिरावट हुई है। हालांकि इस दौरान करनाल, फरीदाबाद, पंचकूला और कुरुक्षेत्र की हवा में प्रदूषण स्तर बढ़ा पाया गया है। बताया जा रहा है कि पराली के धुएं के चलते भी हवा प्रदूषित हुई है। 
विज्ञापन

  
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शनिवार शाम चार बजे जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश के 103 शहरों में रोहतक, नारनौल और भिवानी की हवा संतोषजनक पाई गई है। वहीं करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और यमुनानगर खराब मिली है। सांस के रोगियों के लिए इन शहरों की हवा अभी परेशान करने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पानीपत, मानेसर, सिरसा, पलवल, पंचकूला, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, बहादुरगढ़ और बल्लभगढ़ की हवा में मध्यम स्तर की प्रदूषण (पीएम 2.5) पाया गया है। इन शहरों की हवा की गुणवत्ता फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोगियों के लिए अच्छी नहीं मानी जा रही है। अभी भी इन शहरों में महीन धूल-कण और धुएं की मात्रा वातावरण में बनी हुई है। हालांकि कैथल में एक्यूआई शुक्रवार की तरह ही 144 दर्ज किया गया। 

बताया जा रहा है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई से भी कई शहरों के एक्यूआई में सुधार आया है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 25 अक्तूबर तक हरियाणा का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके चलते वायु प्रदूषण का स्तर कम रहने की संभावना है। 

इन शहरों में घटा वायु गुणवत्ता सूचकांक

शहर सूचकांक मूल्य-18 अक्तूबर 19 अक्तूबर
अंबाला 151  148  
बहादुरगढ़  168 104
बल्लभगढ़   250 198
भिवानी   161 76
फतेहाबाद     214 150
गुरुग्राम 258 219
हिसार 271  165
जींद 253 172
पलवल 235 154
पानीपत 267 182
मानेसर 217 121
नारनौल 128 82
रोहतक   236  52
सिरसा 347  165
यमुनानगर 274   260

      इन शहरों में बढ़ा प्रदूषण स्तर
 

शहर  सूचकांक मूल्य-18 अक्तूबर 19 अक्तूबर
करनाल 240  268
फरीदाबाद   214 256
कुरुक्षेत्र      157 179
पंचकूला     94   115


    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed