{"_id":"5762fd874f1c1bc16f11b8da","slug":"air-india-will-upgraded-ticket-of-awarded-soldiers-and-martyrs-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित सैनिकों और शहीदों के परिजनों को एयर इंडिया देगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित सैनिकों और शहीदों के परिजनों को एयर इंडिया देगी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों और शहीदों के परिजनों का इकोनामी क्लास का टिकट बिजनेस क्लास में कनवर्ट करने की घोषणा की है। एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक एमआर जिंदल ने बताया कि यह सुविधा सेना केउन अधिकारियों और सैनिकों तथा शहीदों के परिजनों को दी जाएगी जो परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र से सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विमान में बिजनेस क्लास की सीट उपलब्ध होने पर उन लोगों को इकोनोमी क्लास के टिकट को उसमें कनवर्ट कर दिया जाएगा। यह सुविधा एयरपोर्ट पर केवल बोर्डिंग करते समय पहचान पत्र दिखाने पर बिजनेस क्लास की सीटों की उपलब्धता की स्थिति में दी जाएगी।
विज्ञापन