{"_id":"5f571bab8ebc3e36bf19cda3","slug":"air-flights-start-from-international-airport-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ानें शुरूः पहले दिन दिल्ली-चंडीगढ़ से 48 यात्री पहुंचे भुंतर, लौटने समय आई तकनीकी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ानें शुरूः पहले दिन दिल्ली-चंडीगढ़ से 48 यात्री पहुंचे भुंतर, लौटने समय आई तकनीकी खराबी
Tue, 08 Sep 2020 11:23 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/कुल्लू
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:23 AM IST
सार
- नए शेड्यूल के साथ दिल्ली-भुंतर उड़ान शुरू
- तकनीकी खराबी के चलते लौट नहीं पाया जहाज
- जांच करने दिल्ली से आएगी तकनीकी टीम
विज्ञापन
भुंतर एयरपोर्ट पर यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से भुंतर के लिए नए शेड्यूल के साथ एयर इंडिया ने सोमवार को उड़ान शुरू की। लेकिन जहाज में तकनीकी खराबी से उड़ान वापस नहीं जा सकी। ऐसे में चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली सवारियों को परेशान होना पड़ा। जहाज की तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए मंगलवार की दिल्ली से टीम भुंतर आएगी। दिल्ली-भुंतर वाया चंडीगढ़ होकर आई उड़ान सुबह 11 बजे भुंतर पहुंची।
दिल्ली और चंडीगढ़ से 48 सवारियों ने लैंडिंग की। एक साथ तीन जगहों को जोड़ने वाली उड़ान से सैलानियों के साथ आम लोगों को भी फायदा होगा। उड़ान के नए शेड्यूल से जिले के पर्यटन कारोबारियों की पुरानी मांग पूरी हो गई है। उड़ान को दिल्ली से वाया चंडीगढ़ चलाने से चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
सात सितंबर से नए शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से एटीआर 72 जहाज ने तय समय के अनुसार लैंड किया। कुछ तकनीकी खराबी से भुंतर से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली सवारियों को परेशान होना पड़ा। इनमें से कुछ सवारियों को जरूरी काम के चलते सड़क से जाना पड़ा। भुंतर में एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अखिलेश विजयी ने कहा कि दिल्ली-चंडीगढ़-भुंतर की उड़ान सेवा सोमवार को आरंभ हो गई है।
विज्ञापन
पहली उड़ान में 48 लोग कुल्लू पहुंचे। उन्होंने कहा कि जहाज में कुछ तकनीकी खराबी आने से एहतियातन वापसी की उड़ान को रद्द करना पड़ा। मंगलवार की उड़ान से विशेषज्ञ का एक दल भुंतर पहुंचेगा, इसके बाद ही जहाज दिल्ली भेजा जाएगा। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जहाज के कुल्लू पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी आई है।